प्रियंका चोपड़ा की अब तक की 8 महाडिजास्टर फिल्में, 1 तो एक करोड़ भी नहीं कमा पाई

Published : Jul 18, 2025, 12:24 PM ISTUpdated : Jul 18, 2025, 12:25 PM IST

Priyanka Chopra Disaster Films: प्रियंका चोपड़ा 43 साल की हो गईं हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में देसी गर्ल के नाम से फेमस प्रियंका ने यूं तो कई हिट फिल्में दी, लेकिन उनकी कुछ फिल्में महाडिजास्टर भी साबित हुईं। आइए, जानते हैं उनके बारे में। 

PREV
19

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक प्रियंका चोपड़ा अब हिंदी से ज्यादा हॉलीवुड फिल्मों पर फोकस कर रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी, लेकिन उनकी कुछ मूवीज डिजास्टर भी रही।

29

1.  2004 में आई प्रियंका चोपड़ा की फिल्म प्लान बॉक्स ऑफिस पर महाडिजास्टर साबित हुई थी। संजय दत्त के साथ वाली फिल्म ने 6.41 करोड़ की कमाई की थी।

39

2. बॉबी देओल के साथ वाली प्रियंका चोपड़ा की फिल्म किस्मत 2004 में आई थी। ये मूवी भी डिजास्टर रही। फिल्म ने 4.91 करोड़ का कलेक्शन किया था।

49

3. प्रियंका चोपड़ा और अर्जुन रामपाल की फिल्म असंभव भी 2004 में आई थी। ये फिल्म भी महाडिजास्टर रही। इसने 3.13 करोड़ का कारोबार किया था।

59

4. प्रियंका चोपड़ा और जॉन अब्राहम की फिल्म करम भी रिलीज का साथ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। 2005 में आई इस फिल्म ने 4.95 करोड़ कमाए थे।

69

5. 2006 में आई फिल्म आपकी खातिर में प्रियंका चोपड़ा के साथ सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना भी थे। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई। मूवी ने 6.39 करोड़ कमाए थे।

79

6. अभिषेक बच्चन के साथ वाली प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द्रोण भी महाडिजास्टर रही थी। 2008 में आई इस फिल्म ने 8.97 करोड़ का बिजनेस किया था।

89

7. प्रियंका चोपड़ा और उदय चोपड़ा की फिल्म प्यार इम्पॉसिबल 2010 में आई थी। पीसी की ये फिल्म डिजास्टर रही। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 6.27 करोड़ का बिजनेस किया था।

99

8. 2013 में आई गोविंदा के साथ वाली प्रियंका चोपड़ा की फिल्म दीवाना में दीवाना तो बहुत बुरी पिटीं थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 12 लाख रुपए ही कमा पाई थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories