प्रियंका चोपड़ा के भाई की सगाई, होने वाले दूल्हा-दुल्हन ने छुए देसी गर्ल के पैर

Published : Aug 25, 2024, 08:53 AM IST
priyanka chopra blesses brother siddharth and his fiance neelam ring ceremony

सार

बीती शाम प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की रिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर सिद्धार्थ और उनकी होने वाली दुल्हन नीलम उपाध्याय ने प्रियंका के पैर छुकर आशीर्वाद लिया। रिंग सेरेमनी की इनसाइड फोटोज सामने आई हैं। 

एंटरटेनमेंट डेस्क.प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर बेहद खुश नजर आईं थीं। बाद में पता चला था कि उनकी खुशी का कारण उनके भाई की सगाई सेरेमनी थी। आपको बता दें कि बीती शाम प्रियंका के छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा (Siddharth Chopra) और नीलम उपाध्याय (Neelam Upadhyay) की रिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। सिद्धार्थ की रिंग सेरेमनी काफी प्राइवेट थी, इसमें सिर्फ घरवालें और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। रिंग सेरेमनी के बाद सिद्धार्थ और नीलम ने अपनी दीदी प्रियंका के पैर छुकर आशीर्वाद किया। इस दौरान देसी गर्ल बेहद खुश नजर आईं। बता दें कि इस मौके पर प्रियंका ने मजेंटा कलर की साड़ी कैरी कर रख थी, जिसमें वे बेहद खूबसूरत दिख रही थी।

प्रियंका चोपड़ के भाई की शादी

इसी साल अप्रैल में प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की रोका सेरेमनी नीलम उपाध्याय के साथ हुई थी। इस दौरान भी प्रियंका, पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ नजर आईं थीं। प्रियंका के भाई की शादी की बात करें तो खबरों की मानें तो शादी इस साल के आखिरी में या फिर 2025 के शुरुआत में हो सकती है। हालांकि, फैमिली से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि परिवारवालें चाहते हैं कि शादी जल्दी से जल्दी हो और इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी है।

प्रियंका चोपड़ा के भाई ने मंगेतर को पहनाई रिंग

बीती रात हुई सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने मंगेतर नीलम उपाध्याय को रिंग पहनाई। इस मौके पर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा बेहद खुश नजर आईं। रिंग सेरेमनी में प्रियंका की बुआ रेणु हांडा, कजिन बहन मनारा चोपड़ा विशेष रूप से मौजूद थीं। वहीं, प्रियंका की चाची यानी परिणीति चोपड़ा की मां रीना मल्होत्रा ​​चोपड़ा ने कपल को सोशल मीडिया के जरिए आशीर्वाद दिया। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा- "हां, गुच्ची नीलम ने कर दिखाया। और पति-पत्नी के रूप में इस नए रोल के लिए बहुत प्यार और हम आप दोनों की खुशी की कामना करते हैं। भगवान तुम्हें हमेशा आशीर्वाद दें।" बता दें कि इस मौके पर फ्रेंड्स के लिए एक छोटी सी पार्टी भी आयोजित की थी, जिसमें सिद्धार्थ-नीलम वेस्टर्न आउटफिट में नजर आए थे।

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। हालांकि, लंबे समय से वे हिंदी फिल्मों से दूर हैं। पिछले कुछ सालों से प्रियंका हॉलीवुड फिल्मों में बिजी हैं। वे फिलहाल अपनी फिल्म द ब्लफ की शूटिंग में बिजी हैं। फ्रैंक ई फ्लावर्स द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रियंका समुद्री डाकू के रूप में नजर आएंगी। ये फिल्म को 19वीं सदी के कैरेबियाई परिदृश्य पर बेस्ड है। इसके अलावा वे इलिया नाइशुल्लर द्वारा निर्देशित एक्शन कॉमेडी हेड्स ऑफ स्टेट में जॉन सीना, इदरीस एल्बा और जैक क्वैड के साथ नजर आएंगी। फैन्स प्रियंका की मराठी फिल्म पानी का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो 18 अक्टूबर को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें...

प्यार में धोखा, की 2 शादी, 1 पति के इलाज ने किया इस एक्ट्रेस को कंगाल

विलेन बन छाई TV की 8 बहुएं, 1 की खौफनाक अदाएं अबतक नहीं भूल पाया कोई

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Sanjay Leela Bhansali Heart Attack: बर्थडे पर अचानक आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
Shahid Kapoor Affairs: 6 हसीनाओं से जुड़ा शाहिद कपूर का नाम, सबसे ज्यादा किससे था प्यार?