Priyanka Chopra: देसी गर्ल ने बेचीं मुंबई की 4 प्रॉपर्टी! झटके में बटोरे करोड़ों रुपए

Published : Mar 07, 2025, 01:04 PM ISTUpdated : Mar 07, 2025, 05:19 PM IST
Priyanka Chopra Sold Mumbai Flats

सार

Priyanka Chopra Sell Apartment: प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में अपने 3 फ्लैट्स और एक डुप्लेक्स बेचा है। प्रियंका पहले भी मुंबई में अपनी प्रॉपर्टी बेच चुकी हैं।

Priyanka Chopra Sell luxurious Apartment: बॉलीवुड से इंटरनेशनल स्टार बनीं प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में मुंबई में अपनी 4 प्रॉपर्टी बेचीं हैं। इन चारों प्रॉपर्टीज का सौदा काफी  मोटी रकम में हुआ है। बताया जा रहा है कि प्रियंका के ये अपार्टमेंट्स मुंबई के अंधेरी वेस्ट लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में हैं और हर प्रॉपर्टी का एरिया लगभग 1000 वर्गफीट के आसपास है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, प्रियंका की ये प्रॉपर्टीज सचदेवा फैमिली ने खरीदी हैं। प्रियंका चोपड़ा, जो कथिततौर पर इन दिनों एस.एस. राजामौली की अपकमिंग मेगा बजट फिल्म SSMB29 की तैयारी कर रही हैं, उनके रियल एस्टेट मार्केट में इस कदम की खूब चर्चा रही रही है।

प्रियंका चोपड़ा के फ्लैट्स कितने में बिके?

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, प्रियंका चोपड़ा ने जो प्रॉपर्टी बेची हैं, उनमे से एक का एरिया 1075 वर्गफीट का है। इसका सौदा उन्होंने 3.5 करोड़ रुपए में किया है। इसी रकम में इसी साइज की एक अन्य प्रॉपर्टी का सौदा भी प्रियंका चोपड़ा ने किया है। इसके अलावा प्रियंका ने 900 वर्गफीट फैली एक आलीशान प्रॉपर्टी लगभग 2.45 करोड़ रुपए में बेची है। प्रियंका ने सबसे महंगी डील एक लैविश डुप्लेक्स के लिए की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, यह डुप्लेक्स उन्होंने 6.35 करोड़ रुपए में बेचा है। अगर सभी चारों प्रॉपर्टीज की कुल कीमत को मिला लिया जाए तो यह रकम 15.8 करोड़ रुपए होती है। चारों प्रॉपर्टीज के लिए लगभग 83 लाख रुपए की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई गई है।

प्रियंका चोपड़ा पहले भी बेच चुकीं प्रॉपर्टी

प्रियंका चोपड़ा ने 2023 में मुंबई के अंधेरी इलाके में अपनी दो प्रॉपर्टी 6 करोड़ रुपए में बेची थीं। उनकी ये दोनों प्रॉपर्टी फिल्म डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर अभिषेक चौबे ने खरीदी थीं।  'फैशन' फेम एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने 2023 में ही लोखंडवाला स्थित एक प्रॉपर्टी 7 करोड़ रुपए में उसी किराएदार को बेच दी थी, जिसके पास 2021 से यह किराए पर थी।

प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा पिछली बार हॉलीवुड फिल्म 'लव अगेन' में बतौर एक्ट्रेस नज़र आई थीं। उनकी आने वाली फिल्मों में हॉलीवुड की 'हेड्स ऑफ़ स्टेट'. 'द ब्लफ' और तेलुगु सिनेमा की SSMB29 शामिल हैं। अभी तक इन फिल्मों की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Rekha समेत 32 वेटरन एक्ट्रेस का ग्लैमरस अवतार, रैंप वॉक पर उतरीं वेटरन हीरोइन
Akshay की Bhooth Bangla की नई डेट, इस तारीख को रिलीज हो रही हॉरर कॉमेडी