
एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) की कमाई की आंधी रूकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म की कमाई में लगातार इजाफा हो रहा है। इंडिया के साथ मूवी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी धमाका कर रही है। इसी बीच फिल्म के 33वें दिन के कलेक्शन का आंकड़ा सामने आया है। sacnilk.com की मानें तो पुष्पा 2 ने अपनी रिलीज के 33वें दिन 2.5 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी तरह मूवी ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 1208.7 करोड़ की कमाई कर ली है। पुष्पा 2 के पास कमाई करने के लिए अभी भी कुछ दिन बचे हैं, क्योंकि 10 जनवरी को राम चरण की फिल्म गेम चेंजर रिलीज हो रही है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की रिलीज के बाद पुष्पा 2 की कमाई पर असर पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें...
रोज सिगरेट-शराब पीने वाले Ajay Devgn की मजबूत बॉडी का ये है तगड़ा राज
इंडिया के साथ ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का जलवा देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि फिल्म ग्लोबल लेवल पर अभी तक देश की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। बाहुबली 2 को पीछे छोड़ने के बाद अब पुष्पा 2 के सामने आमिर खान की फिल्म दंगल को पछाड़ने का टागरेट है। माइथ्री मूवी मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि पुष्पा 2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 1832 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। पुष्पा 2 अगर 192 करोड़ का कलेक्शन और कर ले तो ये फिल्म दंगल को मात देकर सबसे कमाऊ फिल्म बन सकती है।
ये भी पढ़ें...
कौन है अक्षय कुमार की ये खूबसूरत भांजी, क्यों हो रही इसकी इतनी चर्चा?
5 दिसंबर 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई पुष्पा 2 को अन्य भाषाओं के मुकाबले हिंदी में सबसे ज्यादा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने अभी तक हिंदी में 783.2 करोड़ का कारोबार कर लिया है। वहीं, तेलुगु में 335 करोड़, तमिल में 58.21 करोड़, कन्नड़ में 7.73 करोड़ और मलयालम में 14.15 करोड़ का बिजनेस किया है। बता दें कि पुष्पा 2 की पहले हफ्ते 725.8 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे वीक फिल्म का कलेक्शन 264.8 करोड़ था। तीसरे वीक फिल्म ने 129.5 करोड़ का कारोबार किया था। चौथे हफ्ते मूवी ने 69.65 करोड़ कमाए।
पुष्पा 2 का बजट 500 करोड़ रुपए है। डायरेक्टर सुकुमार ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया। इसमें अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल, जगपति बाबू लीड रोल में हैं।
ये भी पढ़ें…
भूकंप पर बनी ये 10 दमदार फिल्में, एक की कहानी तो सच्ची घटना पर बेस्ड
वो महा बकवास फिल्म, Hit हो जाती तो नहीं होती अक्षय कुमार की शादी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।