'सलमान खान के बारे में सब बोलते हैं कि वो ऐसा...' राहुल रॉय की बहन ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Published : Jul 15, 2023, 08:27 AM ISTUpdated : Jul 15, 2023, 11:00 PM IST
Salman Khan

सार

राहुल रॉय की बहन प्रियंका ने हाल ही में सलमान खान को लेकर कई खुलासे किए, जिसे सुनने के बाद फैंस सलमान खान की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'आशिकी' फेम राहुल रॉय को 2020 में ब्रेन स्ट्रोक आ गया था और इस वजह से वो 1.5 महीने तक अस्पताल में ही एडमिट थे। लेकिन अब उनके परिवार वालों ने खुलासा किया कि उस बुरे वक्त में सलमान खान ने उनकी मदद की थी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि राहुल के हॉस्पिटल का पूरा बिल सलमान ने ही भरा था।

राहुल की बहन ने किया खुलासा

राहुल की बहन प्रियंका ने कहा, 'मैं सलमान खान को धन्यवाद कहना चाहती हूं, उन्होंने भाई के हॉस्पिटल का बचा हुआ बिल चुकाया था। सलमान खान ने फरवरी में हमारी मदद की थी। जब राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक आया था, तब वो 'LAC: लाइव द बैटल इन कारगिल' की शूटिंग कर रहे थे। इस वजह से इस फिल्म के डायरेक्टर ने भी राहुल को उनकी सैलरी देदी थी, लेकिन वो ज्यादा नहीं थी।'

राहुल की बहन ने की सलमान खान की जमकर तारीफ

प्रियंका ने आगे कहा, 'उसके बाद सलमान खान ने राहुल को फोन किया था और पूछा था कि क्या वो किसी प्रकार की मदद कर सकते हैं और उन्होंने सचमुच मदद की। इसके बाद सारे बिल के पेमेंट्स उन्होंने ही किए। सबसे खूबसूरत बात यह है कि सलमान खान ने आज तक इस बारे में मीडिया से कुछ बात नहीं की। इसे कहते हैं सच में किसी इंसान के साथ होना। ये बात मेरे दिल को छू गयी। वो एक रियल जेम हैं। ऐसे लोगों को सुपरस्टार कहते हैं। सलमान खान के बारे में सब लोग बोलते हैं कि वो ऐसा है, वो वैसा है, लेकिन वो मेरे लिए एक अच्छे इंसान हैं।'

आपको बता दें 2020 में राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। इसके बाद उन्हें वॉकहार्ट अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी एंजियोग्राफी की गई। बाद में राहुल को मुंबई के नानावती हॉस्पिटल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया और वहीं उनका पूरा इलाज चला था।

और पढ़ें..

Chandrayaan 3 की तरह राखी सांवत ने की खुद की लॉन्चिंग, मुंबई की सड़कों को बताया चांद

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश