14 जुलाई को जैसे ही चंद्रयान 3 लॉन्च हुआ, राखी सावंत एक नए अवतार में नज़र आईं। राखी को व्हाइट साड़ी के साथ मिरर-वर्क ब्लाउज और व्हाइट ज्वेलरी आभूषण पहने देखा गया । इस दौरान राखी सावंत ने बताया कि वह मोदीजी से नाराज़ हैं । 

एंटरटेनमेंट डेस्क, Rakhi Sawant is happy on the launch of Chandrayaan 3 । कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत ( Rakhi Sawant ) ने चंद्रयान 3 ( Chandrayaan 3 ) की लॉन्चिंग पर खुशी जताई है। हालांकि वह रॉकेट के साथ लॉन्च नहीं किए जाने के लिए मोदीजी से खफा हैं। राखी ने अपने फैंस से कहा, ''यह एक बड़ा दिन है, मैं चाहती हूं कि आज हर कोई सफेद कपड़े पहने क्योंकि चंद्रयान 3 चंद्रमा पर चला गया है। चंद्रयान 3 को सफलतापूर्वक लॉन्च होते देख राखी बहुत खुश हैं ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अब सीधे चांद पर जाना चाहती हैं राखी सावंत

14 जुलाई को जैसे ही चंद्रयान 3 लॉन्च हुआ, राखी सावंत एक नए अवतार में नज़र आईं। राखी को व्हाइट साड़ी के साथ मिरर-वर्क ब्लाउज और व्हाइट ज्वेलरी आभूषण पहने देखा गया । इस दौरान राखी सावंत ने बताया कि वह मोदीजी से नाराज़ हैं, उन्होंने कहा, "मेरा मूड खराब है, मोदीजी ने मुझे चंद्रयान 3 के साथ लॉन्च क्यों नहीं किया? मैं रॉकेट के साथ लॉन्च होती और अपने चांद से मिलती। मैं अब सीधे चंद्रमा पर जाना चाहती हूं।" 

viralbhayani ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राखी सावंत का वीडियो शेयर किया है। 

View post on Instagram

खुद को चांद से कम्पेयर करती दिखी ड्रामा क्वीन

राखी सावंत ने पैपराजी से कहा कि मैं आज अपने सफेद साड़ी के साथ चांद की चांदनी हूं, देखिए मैंने आज चंद्रयान के साथ खुद को कैसे लॉन्च किया । मैं आज साइंटिस्ट को इस बड़ी सक्सेस के लिए बधाई देना चाहती हूं। मैं भी एक वैज्ञानिक हूं, क्या तुमने देखा कि मैंने खुद को कैसे लॉन्च किया ?"

राखी सावंत को हुई पीएम मोदी की चिंता

वहीं राखी यह जानकर हैरान रह गईं कि मोदीजी पेरिस में हैं, राखी सावंत ने कहा कि "क्या, वह पेरिस में हैं । फिर वह रॉकेट लॉन्च कैसे देखेंगे। क्या उनके पास पेरिस से चंद्रयान 3 देखने के लिए एक बड़ी दूरबीन है । मैं उन्हें बस इतना बताना चाहती हूं कि यह होगा।" बेहतर होगा कि मुंबई की सड़कों की मरम्मत की जाए। यहां चांद की तरह बहुत सारे गड्ढे हैं।''

ये भी पढ़ें- 

यहां से कैसे निकलूं, खुद को कैसे बचाऊं, मोना सिंह ने बताया कास्टिंग काउच के दौरान डरावना सच