अरुण गोविल राम तो अमरीश पुरी थे रावण, भारत में बैन हो गई थी 'रामायण' पर बनी यह पॉपुलर फिल्म

Published : Jun 12, 2023, 01:04 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. प्रभास और कृति सेनन स्टारर 'आदिपुरुष' 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में VFX का तड़का है तो कहीं, कहीं एनीमेशन भी देखने को मिल रहा है। नजर डालिए रामायण पर आधारित एनिमेटेड फिल्म 'रामायण : द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा' पर

PREV
16
रामायण : द लीजेंड ओर प्रिंस रामा

'रामायण : द लीजेंड ओर प्रिंस रामा' एनिमेटेड फिल्म है, जिसका निर्माण जापान और भारत ने मिलकर किया था। यह फिल्म 1992 में रिलीज हुई थी।फिल्म का निर्देशन कोइची ससाकी, राम मोहन और युगो साको ने मिलकर किया था। वहीं इसका स्क्रीनप्ले लिखने में कोइची ससाकी, राम मोहन और युगो साको के अलावा नरेन्द्र शर्मा, रानी बुर्रा, और हिरोशी ओनोगी का भी अहम योगदान था।

26
कई कलाकारों ने दी थी 'रामायण' में आवाज़

फिल्म का निर्माण अंग्रेजी में हुआ था और निखिल कपूर, राएल पदमसी, उदय मथान, मिशाल वर्मा, नोएल गॉडइन, बुलबुल मुखर्जी, मधुलिका वर्मा, राहुल बोस और पर्ल पदमसी जैसे आर्टिस्ट ने इस फिल्म के महत्वपूर्ण किरदारों को आवाज़ दी थी।

36
भारत में बैन हुई थी 'रामायण '

जिस वक्त 'रामायण : द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा' रिलीज हुई थी, उस वक्त भारत में बावरी मस्जिद विध्वंस के चलते दंगे भड़के हुए थे। इसके चलते फिल्म को भारत में रिलीज नहीं होने दिया गया।

46
क्या यह भी थी 'रामायण' पर बैन की वजह

कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा भी मिलता है कि विश्व हिंदू परिषद को 'रामायण : द लीजेंड ऑफ रामा' में तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की शिकायत मिली थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली स्थित जापानी दूतावास को एक विरोध पत्र लिखा था और कहा था कि कोई भी विदेशी रामायण को जस्टिफाई नहीं कर सकता, क्योंकि यह भारत की संस्कृति का महान प्रतीक है।

56
दूरदर्शन पर दिखाई गई थी 'रामायण'

थिएटर्स में 'रामायण : द लीजेंड ऑफ़ प्रिंस रामा' के विरोध के कुछ समय बाद इस फिल्म को डब किया गया और इसका प्रसारण दूरदर्शन पर किया गया था। हिंदी डबिंग में अरुण गोविल ने राम, नम्रता सॉहने ने सीता, शक्ति सिंह ने लक्ष्मण, दारा सिंह ने हनुमान और अमरीश पुरी ने रावण के किरदार को आवाज़ दी थी।

66
वनराज भाटिया ने दिया था 'रामायण' का संगीत

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories