
एंटरटेनमेंट डेस्क. रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के जन्मदिन के मौके पर उनकी मच अवटेड फिल्म एनिमल (Animal) का टीजर गुरुवार को रिलीज किया गया। सामने आया एनिमल का टीजर ताबड़तोड़ एक्शन और थ्रिलर से भरा पड़ा है। टीजर में रणबीर के अलग-अलग रूप देखने को मिले, जो रोंगटे खड़े करने वाले हैं। बता दें कि डायरेक्ट संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की ये फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। फिल्म में रणबीर के अलावा बॉबी देओल (Bobby Deol), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna),तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri)और अनिल कपूर (Anil Kapoor) लीड रोल में हैं।
कैसी है एनिमल का टीजर
रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का टीजर काफी धमाकेदार है। फिल्म का टीजर धांसू एक्शन और थ्रिलर से भरा पड़ा है। टीजर में रणबीर के दो लुक देखने को मिल रहे है। वे चॉकलेटी ब्वॉय के साथ खूंखार भी नजर आ रहे हैं। टीजर की शुरुआत में दिखाया की रणबीर, रश्मिका मंदाना से बात कर रहे हैं। दोनों रिश्तों को लेकर बात कर रहे हैं और फिर पिता का नाम सुनकर रणबीर अजीबोगरीब तरीके से बिहेव करने लगते हैं। टीजर देखकर लगता है कि फिल्म में अनिल कपूर ने रणबीर के पिता का रोल प्ले किया है और वे उन्हें ताबड़तोड़ थप्पड़ मारते भी नजर आ रहे हैं। टीजर आगे बढ़ता है और फिर रणबीर का खूंखार रूप देखने को मिलता हैं। लंबे बाल, बढ़ी दाढ़ी और सिगरेट रणबीर का ये अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है। टीजर के आखिर में बॉबी देओल भी नजर आए हैं।
रणबीर कपूर पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल 1 दिसंबर को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हो रही है। रश्मिका मंदाना के साथ रणबीर कपूर की ये पहली फिल्म है। खबरों की मानें तो पहले कहा गया था फिल्म में परिणीति चोपड़ा लीड एक्ट्रेस है, लेकिन बाद रश्मिका का नाम सामने आया।
ये भी पढ़ें..
इस मामले में बॉलीवुड की NO.1 हीरोइनों से भी आगे 38 साल की ये हसीना
गजब इश्कबाज रहे रणबीर कपूर, धोखा मिला तो होश खो बैठीं थीं ये 2 हसीनाएं
आखिर कितनी है सलमान खान की Tiger 3 की स्टार कास्ट की Fees
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।