
रणबीर कपूर ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। वहीं उन्होंने अपने करियर में कई फ्लॉप फिल्में भी दी हैं, जिनमें 'बेशरम' से लेकर 'जग्गा जासूस' तक का नाम शामिल है। ऐसे में आइए देखते हैं उनकी डिजास्टर फिल्मों की पूरी लिस्ट..
शमशेरा
एक्शन-एडवेंचर फिल्म 'शमशेरा' साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया था और इसे यश राज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था। 150 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 42.48 करोड़ की कमाई की थी।
ये भी पढ़ें..
Salman Khan अगले 4 साल में इन 10 फिल्मों में आएंगे नज़र, एक्शन से रोमांस तक का लगाएंगे तड़का
बेशर्म
एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'बेशर्म' साल 2013 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन अभिनव कश्यप ने किया था और इसे रिलायंस एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया था। 83 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 59.79 करोड़ की कमाई की थी।
रॉय
'रॉय' एक हिंदी रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है, जो 2015 को रिलीज हुई थी। यह एक मिस्ट्री और लव ट्रायंगल पर आधारित फिल्म है। 131 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 44.52 करोड़ का कलेक्शन किया था।
बॉम्बे वेलवेट
'बॉम्बे वेलवेट' एक हिंदी क्राइम-ड्रामा फिल्म है, जो 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बजट 118 करोड़ रुपए था। वहीं इसने महज 23.7 करोड़ की कमाई की थी। ऐसे में यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।
तमाशा
'तमाशा' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो 2015 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था और इसमें रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं। 87 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 67.26 करोड़ का कलेक्शन किया था।
ये भी पढ़ें..
OG Day 1 Collection: पवन कल्याण की फिल्म ने मारा तगड़ा हाथ, जानिए पहले दिन की कमाई
जग्गा जासूस
'जग्गा जासूस' एक हिंदी म्यूजिकल एडवेंचर फिल्म है, जो साल 2017 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु ने किया और इसे रणबीर कपूर और अनुराग बसु ने मिलकर प्रोड्यूस किया था। 131 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 54.16 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह फिल्म सुपरफ्लॉप हुई थी।
सांवरिया
'सांवरिया' एक रोमांटिक ड्रामा हिंदी फिल्म है, जो साल 2007 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। वहीं इस फिल्म के जरिए रणबीर कपूर और सोनम कपूर ने डेब्यू किया था। 45 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'सांवरिया' ने 20.92 करोड़ की कमाई की थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।