MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Salman Khan अगले 4 साल में इन 10 फिल्मों में आएंगे नज़र, एक्शन से रोमांस तक का लगाएंगे तड़का

Salman Khan अगले 4 साल में इन 10 फिल्मों में आएंगे नज़र, एक्शन से रोमांस तक का लगाएंगे तड़का

सलमान खान वो बॉलीवुड स्टार हैं, जो हर दिन किसी ना किसी बहाने चर्चा में रहते हैं। वे इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'बैटल ऑफ़ गलवान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वैसे अगले 4 साल में सलमान खान की तकरीबन 10 फ़िल्में थिएटर्स में दस्तक दे सकती हैं। देखें लिस्ट.…

4 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Sep 25 2025, 06:20 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
द बैटल ऑफ़ गलवान
Image Credit : Social Media

द बैटल ऑफ़ गलवान

सलमान खान की इस फिल्म की कहानी 15 जून 2020 को गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प पर आधारित है, जिसमें 200 भारतीय जवानों ने चीनी लिबरेशन आर्मी के 1200 जवानों का बहादुरी से सामना करते हुए अपने क्षेत्र की रक्षा की थी। अपूर्व लखिया निर्देशित इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह सलमान खान के अपोजिट नज़र आएंगी।

इसे भी पढ़ें : Salman Khan की वो बीमारी, जिससे ठीक होने के लिए उन्होंने कराई 8 घंटे की सर्जरी

210
किक 2
Image Credit : Social Media

किक 2

यह 2014 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड फिल्म 'किक' की सीक्वल होगी, जिसका आधिकारिक ऐलान अक्टूबर 2024 में हुआ था। साजिद नाडियाडवाला ने सोशल मीडिया पर सलमान खान की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, "सिकंदर, किक 2 का फोटोशूट बहुत बढ़िया था।" फिल्म की ज्यादा डिटेल अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि 2026 में यह रिलीज हो सकती है।

310
दबंग 4
Image Credit : Social Media

दबंग 4

मार्च 2024 में अरबाज़ खान ने इस बात की पुष्टि की थी कि वे 2010 में आई 'दबंग' का चौथा पार्ट बनाने जा रहे हैं। हालांकि, सलमान का कहना था कि जब अरबाज़ और वे स्क्रिप्ट पर एकमत हो जाएंगे, तभी यह फिल्म आगे बढ़ेगी। अगर खान भाइयों के बीच सहमति बनती है तो यह फिल्म 2028 तक दर्शकों को देखने को मिल सकती है।

410
सूरज बड़जात्या की अनाम फिल्म
Image Credit : Social Media

सूरज बड़जात्या की अनाम फिल्म

रिपोर्ट्स की मानें तो 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ साथ हैं' और 'प्रेम रतन धन पायो' के बाद सलमान खान एक बार फिर राजश्री प्रोडक्शन की अपकमिंग फैमिली ड्रामा का हिस्सा बनने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म का ऐलान नवम्बर 2025 में हो सकता है। अगर सबकुछ प्लान के अनुसार चला तो 2027 में यह फिल्म रिलीज हो सकती है।

510
बजरंगी भाईजान 2
Image Credit : Social Media

बजरंगी भाईजान 2

2015 में आई ब्लॉकबस्टर 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल पर भी काम चल रहा है। दिसंबर 2021 में खुद सलमान ने इस बात की पुष्टि की थी कि 'बाहुबली' फेम वी. विजयेन्द्र प्रसाद 'बजरंगी भाईजान 2' की कहानी लिख रहे हैं। बाद में उन्होंने यह भी कन्फर्म किया था कि सीक्वल का नाम 'पवन पुत्र भाईजान' होगा। हालांकि, अभी इस पर ज्यादा डिटेल नहीं आई है।

610
टाइगर वर्सेस पठान
Image Credit : Social Media

टाइगर वर्सेस पठान

यह फिल्म अनाउंस हो चुकी है, जो YRF स्पाय यूनिवर्स की सातवीं फिल्म होगी। फिल्म में सलमान खान टाइगर तो शाहरुख़ खान पठान होंगे। सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं। फिल्म की लीड हीरोइन कैटरीना कैफ बताई जा रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 2028 तक यह फिल्म रिलीज हो सकती है।

710
मिशन चुलबुल सिंघम
Image Credit : Social Media

मिशन चुलबुल सिंघम

नवम्बर 2024 में जब डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' रिलीज हुई थी, तब इसके एंड क्रेडिट में 'मिशन चुलबुल सिंघम' का ऐलान भी हो गया था। यह रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म होगी, जिसमें अजय देवगन और सलमान खान लीड रोल में होंगे।

810
सफ़र
Image Credit : Social Media

सफ़र

डायरेक्टर शशांक उदापुरकर की इस फैमिली ड्रामा में सनी देओल का लीड रोल है। सलमान खान कैमियो कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो पहले इस फिल्म को OTT पर रिलीज किया जाना था। हालांकि, अभी इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है। माना जा रहा है कि 2025 के आखिर या फिर 2026 में यह फिल्म रिलीज हो सकती है।

910
7 डॉग्स
Image Credit : Social Media

7 डॉग्स

यह सऊदी अरेबियन एक्शन कॉमेडी ड्रामा है, जिसका निर्देशन आदिल अल अरबी ने किया है। फिल्म में सलमान खान का कैमियो है। संजय दत्त भी इस फिल्म में दिखाई देंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म इसी साल के अंत तक रिलीज हो सकती है।

1010
गंगाराम
Image Credit : Social Media

गंगाराम

डेब्यू डायरेक्टर कृष अहीर इस फिल्म का ऐलान कर चुके थे। सलमान खान के साथ संजय दत्त का भी इसमें लीड रोल था। हालांकि, फिल्म के टाइटल को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग हुई तो मेकर्स ने फिलहाल इसे होल्ड पर डाल दिया है। लेकिन माना जा रहा है कि आगे इस फिल्म पर फिर से काम शुरू हो सकता है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
सलमान खान
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rani Mukerji के पति कौन और क्या करते हैं, कितनी है संपत्ति-कहां से करते हैं कमाई?
Recommended image2
Border 2 Box Office Collection Day 13: बॉर्डर 2 का निकला दम, 13वें दिन की कमाई सुन चौंक जाएंगे
Recommended image3
Dhurandhar 22 देशों में इस मामले में हुई टॉप 10 में शामिल, 7 कंट्री में टॉप पर
Recommended image4
Mardaani 3 Box Office Day 5: वर्ल्डवाइड 34 करोड़ पार, पहले माइलस्टोन से अभी कितनी दूर हैं रानी मुखर्जी
Recommended image5
Maa Behen Teaser: ठेठ देसी अवतार में दिखीं माधुरी दीक्षित, भोजपुरी तड़के के साथ जबरदस्त कॉमेडी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved