बॉलीवुड के 2 बडे़ घराने के 2 स्टार किड का साथ डेब्यू, BO पर पिटी भद्द- डूबे करोड़ों

Published : Nov 09, 2025, 12:45 PM IST

बॉलीवुड के दो बडे़ कपूर खानदान के 2 स्टार किड यानी रणबीर कपूर और सोनम कपूर ने 2007 में आई फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन ढेर हो गई और डिजास्टर साबित हुई। फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली थे। 

PREV
17
फिल्म सांवरिया के 18 साल पूरे

डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने बॉलीवुड के 2 बड़े घराने के दो नए कलाकारों को लेकर फिल्म सांवरिया बनाई। इसमें उन्होंने रणबीर कपूर और सोनम कपूर को कास्ट किया। मूवी में रानी मुखर्जी और सलमान खान कैमियो रोल में थे।

27
व्हाइट नाइट्स का रीमेक थी सांवरिया

सांवरिया 2007 में आई एक म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म थी, जो फ्योदोर दोस्तोवस्की की 1848 की शॉर्ट स्टोरी व्हाइट नाइट्स पर बेस्ड थी। बता दें कि जोहरा सहगल और बेगम पारा दोनों की आखिरी फिल्म थी, इसके बाद दोनों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें... वो हसीना, जिसने देखा था धर्मेंद्र की बहू बनने का सपना, फिर क्यों नहीं हुआ पूरा?

37
फिल्म सांवरिया का बजट

संजय लीला भंसाली ने फिल्म को 45 करोड़ के बजट में तैयार किया था। फिल्म ने इंडिया में ग्रास 29.10 करोड़ कमाए थे। इसका नेट कलेक्शन 20.92 करोड़ था। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 39.13 करोड़ कमाए थे।

47
रणबीर कपूर का टॉवल डांस फेमस

फिल्म सांवरिया में रणबीर कपूर ने टॉवल डांस किया था, जो काफी फेमस हुआ था। हालांकि, इसके बावजूद फिल्म डिजास्टर रही। फिल्म के सेट को ओमंग कुमार ने डिजाइन किया था। इस सेट की खूब आलोचना भी हुई थी।

57
रणबीर-सोनम कपूर ने दोबारा साथ नहीं किया काम

डेब्यू फिल्म सांवरिया फ्लॉप होने के बाद रणबीर और सोनम कपूर ने दोबारा किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया। आज की बात करें तो रणबीर सुपरस्टार हैं और सोनम फिल्मों से दूर पर्सनल लाइफ में बिजी हैं।

67
सांवरिया को सबसे खराब रेटिंग

फिल्म सांवरिया बॉक्स ऑफिस डिजास्टर रही। मेकर्स के करोड़ों डूब गए थे। इस फिल्म की रेटिंग आईएमडीबी ने बहुत खराब सिर्फ 5.2 दी थी।

77
भंसाली बना रहे रणबीर कपूर के साथ फिल्म

संजय लीला भंसाली अब रणबीर कपूर के साथ फिल्म लव एंड वॉर बना रहे हैं। इसमें आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड में हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल जारी है और ये 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें... 13 फिल्में और सिर्फ 4 हिट, महा फिसड्डी है फरहान अख्तर का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories