Dhurandhar Collection Day 3: रणवीर सिंह की फिल्म ने मचाई तबाही, 3 दिन में 100 करोड़ पार

Published : Dec 08, 2025, 06:30 AM IST

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। फिल्म हर धुरंधर कमाई कर रही है।। इसी बीच डायरेक्टर आदिय धर की फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन का आंकड़ा सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने तीसरे दिन छप्पर फाड़ कमाई की।

PREV
17
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को रिलीज के साथ शानदार रिस्पॉन्स मिला। यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है।

27
फिल्म धुरंधर का कलेक्शन

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का तीसरे दिन का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया है। sacnilk.com की मानें तो फिल्म ने तीसरे दिन 43 करोड़ की धांसू कमाई की। वहीं, इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 103 करोड़ का बिजनेस किया।

ये भी पढ़ें... Dhurandhar अक्षय खन्ना ने इन 5 फिल्मों में किया निगेटिव रोल, विलेन बन छाए थे पहली मूवी में

37
फिल्म धुरंधर की कमाई

फिल्म धुरंधर ने शानदार ओपनिंग करते हुए पहले दिन 28 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 32 करोड़ कमाए। फिल्म का इंडिया में ग्रास कलेक्शन 123.6 करोड़ से ज्यादा हो गया है।

47
फिल्म धुरंधर की वर्ल्डवाइड कमाई

फिल्म धुरंधर की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो इसका कलेक्शन 144.6 करोड़ से ज्यादा हो गया है। फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन तकरीबन 21 करोड़ हो गया है। 

57
फिल्म धुरंधर की ऑक्यूपेंसी

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो सुबह के शो की 27.28 फीसदी रही, दोपहर के शो दी 61.55 परसेंट रही और शाम के शो की 70.07 फीसदी रही। फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है।

67
फिल्म धुरंधर के बारे में

140 करोड़ के बजट वाली फिल्म धुरंधर को जियो स्टूडियोज़ और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने बनाया है। इसकी कहानी और निर्देशन आदित्य धर ने किया है। इसका रनटाइम 214 मिनट है।

77
फिल्म धुरंधर की स्टारकास्ट

फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन लीड रोल में हैं। इनके अलावा मानव गोहिल, सौम्या टंडन, नवीन कौशिक, राज ज़ुत्शी, बिमल ओबेरॉय, गितिका गंजू धर आदि भी फिल्म में हैं।

ये भी पढ़ें... रणवीर सिंह की लास्ट 6 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल, ब्लॉकबस्टर से ज्यादा लगाई फ्लॉप की लाइन

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories