- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Dhurandhar अक्षय खन्ना ने इन 5 फिल्मों में किया निगेटिव रोल, विलेन बन छाए थे पहली मूवी में
Dhurandhar अक्षय खन्ना ने इन 5 फिल्मों में किया निगेटिव रोल, विलेन बन छाए थे पहली मूवी में
फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपा रही है। मूवी की रिलीज को 3 दिन हुए है और ये 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने को तैयार है। फिल्म में अक्षय खन्ना के काम की खूब तारीफ हो रही है। बता दें कि इससे पहले भी अक्षय निगेटिव रोल कर जलवा दिखा चुके हैं।

अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर
डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म में अक्षय खन्ना का किरदार लाइमलाइट में बना हुआ है। मूवी में वे रहमान डकैत का रोल प्ले कर रहे हैं। इसके पहले भी अक्षय निगेटिव रोल कर चुके हैं। जानते हैं। इनके बारे में…
फिल्म छावा
इसी साल आई फिल्म छावा में अक्षय खन्ना ने मुगल बादशाह ओरंगबेज का रोल प्ले किया था। उनके किरदार को काफी पसंद किया गया। 130 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 809 करोड़ कमाए थे।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 का रणवीर सिंह ने खोला राज? दानिश पंडोर के किरदार से उठाया पर्दा
फिल्म दृश्यम 2
2022 में आई फिल्म दृश्यम 2 में अक्षय खन्ना ने आईजी तरुण अहलावत का रोल प्ले किया था, जो ग्रेड शेड लिए हुए था। 70 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 345 करोड़ का बिजनेस किया था।
फिल्म ढिशूम
2016 में आई फिल्म ढिशूम में अक्षय खन्ना ने राहुल कबीराज नाम के बुकी का किरदार निभाया था। 55 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 119.58 करोड़ का कारोबार किया था।
फिल्म रेस
अक्षय खन्ना की 2008 में आई फिल्म रेस में उनके किरदार का नाम राजीव सिंह, जो ग्रेड शेड लिए हुए था। 46 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 103.45 करोड़ का बिजनेस किया था।
फिल्म हमराज
2002 में आई फिल्म हमराज अक्षय खन्ना की पहली फिल्म थी, जिसमें वे निगेटिव रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने गजब का रोल प्ले किया था। 15 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 29 करोड़ का बिजनेस किया था।
फिल्म धुरंधर 2
फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना निगेटव रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म ने 2 दिन में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि इसके दूसरे पार्ट धुरंधर 2 की घोषणा हो चुकी है, जो मार्च 2026 में रिलीज होगा।
ये भी पढ़ें... रणवीर सिंह की पहले दिन 8 सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में, क्या धुरंधर तोड़ेगी रिकॉर्ड?