Dhurandhar Trailer: कब-कितने बजे आएगा रणवीर सिंह की फिल्म का ट्रेलर, नई डेट रिवील

Published : Nov 16, 2025, 06:31 PM IST
ranveer singh film dhurandhar trailer

सार

रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर की रिलीज का हर कोई इंतजार कर रहा है। फिल्म इसी साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी बीच मूवी के ट्रेलर की नई रिलीज डेट घोषित कर दी गई है। बता दें कि इस एक्शन फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर हैं।

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। फैन्स फिल्म देखने का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि डायरेक्टर आदित्य धर की धमाकेदार एक्शन पैक्ड फिल्म इसी साल 5 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर जुलाई में रिलीज किया गया था, तभी से इसके ट्रेलर का इंतजार हो रहा है। वैसे तो ये 12 दिसंबर को रिलीज होना था, लेकिन किसी कारण से पोस्टपोन कर दिया। ताजा जानकारी की मानें तो फिल्म के ट्रेलर की नई डेट सामने आ गई है। इस खबर को सुनने के बाद फैन्स काफी एक्साइटेड हैं।

कब आएगा रणवीर सिंह की धुरंधर का ट्रेलर

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का ट्रेलर 18 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो ट्रेलर दोपहर 12 बजे के आसपास रिवील किया जाएगा। बता दें कि ये धांसू एक्शन पैक्ड मूवी है, जिसमें रणवीर के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी लीड रोल में हैं। हाल ही में रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म से आर आधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल का लुक शेयर किया था। तीनों ही स्टार्स का लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था और फैन्स द्वारा पसंद भी किया गया था। फिल्म में रणवीर का अभी तक का ना देखा गया लुक देखने मिलने वाला है। वहीं, हाल ही में फिल्म का गाना ना दे दिल परदेसी नू… रिलीज किया गया था। इसमें रणवीर स्टंट करते नजर आए थे। इस गाने के सिंगर हनुमानकाइंड, जैस्मीन सैंडलस, सुधीर यदुवंशी, शाश्वत सचदेव, मुहम्मद सादिक और रंजीत कौर हैं। वहीं, गाने को हनुमानकाइंड, जैस्मीन सैंडलस और बाबू सिंह मान ने लिखे हैं।

ये भी पढ़ें... क्यों पोस्टपोन हुआ रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का ट्रेलर लॉन्च?

रणवीर सिंह का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

रणवीर सिंह कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। हालांकि, वे पिछले 4-5 साल से कोई हिट नहीं दे पाए हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप हो रही है। जयेशभाई जोरदार, सर्कस, सिंघल अगेन सहित उनकी अन्य फिल्में फ्लॉप रही हैं। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वे फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि जल्दी ही इस मूवी की शूटिंग शुरू होने वाली है।

ये भी पढ़ें... संजय दत्त 6 फिल्मों से लूटेंगे BO, 2025 में आएंगी 2 मूवी बाकी रिलीज होगी 2026 में

 

 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Zubeen Garg की कैसे हुई मौत, Singapore Cops ने किए चौंकाने वाले खुलासे
Dhurandhar Box Office: मकर संक्राति पर धुरंधर की ऊंची उड़ान! 41 वें दिन कूटे इतने करोड़