
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड स्टार ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की 72वीं बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 1952 में मुंबई में हुआ था। जन्मदिन के मौके पर जहां उनकी पत्नी नीतू सिंह और बेटी रिद्धिमा सहानी ने उन्हें याद किया, वहीं उनकी एक बचपन की फोटो भी वायरल हो रही है। इस फोटो में वे अपनी मां कृष्णा राज और भाई-बहनों के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस फोटो में ऋषि को पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। नीतू सिंह ने इंस्टा स्टोरी पर पति ऋषि कपूर की एक पुरानी फोटो शेयर की, जिसमें वे बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे है। वहीं, बेटी रिद्धिमा ने भी पिता की फोटो शेयर कर विश किया। इस फोटो में ऋषि अपनी नातिन समायरा के साथ दिख रहे हैं। उन्होंने फोटो पर लिखा- हैप्पी बर्थडे पापा… काश आप यहां होते तो दोनों नाती-पोती के साथ स्पेशल डे मनाते। समायरा बड़ी हो गई और राहा बिल्कुल आपकी तरह दिखती है।
बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ऋषि कपूर ने किया था डेब्यू
ऋषि कपूर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म मेरा नाम जोकर से डेब्यू किया था। फिल्म 1970 में आई थी। बतौर लीड एक्टर उनकी पहली फिल्म 1973 में आई बॉबी थी। ऋषि की पहली ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था। उस जमाने में फिल्म ने 31 करोड़ का कलेक्शन किया था। ऋषि ने 1973 से लेकर 2000 कर तकरीबन 90 रोमांटिक फिल्मों में काम किया। 2000 के बाद उन्होंने फिल्मों में कैरेक्टर रोल प्ले किए और इसमें भी उन्हें खूब पसंद किया गया।
ऋषि कपूर की फिल्में
ऋषि कपूर ने खेल खेल में, रफूचक्कर, कभी कभी, लैला मजनूं, हम किसी से कम नहीं, अमर अकबर एंथोनी, सरगम, दो प्रेमी, कर्ज, नसीब, प्रेम रोग, कुली, सागर, नगिना, विजय, बड़े घर की बेटी, घराना, अजूबा, हिना, दीवाना, बोल राधा बोल, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, अग्निपथ, जब तक है जान, 102 नॉट आउट, मुल्क सहित कई फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन थी, जो उनके निधन के बाद रिलीज हुई।
ऋषि कपूर का सुपरस्टार बेटा
ऋषि कपूर का बेटा रणबीर कपूर बॉलीवुड सुपरस्टार है। रणबीर ने पिछले कुछ सालों में एक के बाद एक हिट फिल्में दी। इनमें संजू, ब्रह्मास्त्र, तू झूठी मैं मक्कार, एनिमल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं। बात रणबीर के वर्कफ्रंट की करें तो वे डायरेक्टर नितेश तिवारी की 835 करोड़ के बजट वाली फिल्म रामायण में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणबीर भगवान राम का रोल प्ले कर रहे हैं। ये फिल्म 2 पार्ट में रिलीज होगी। फिलहाल इसकी शूटिंग चल रही है। इसके अलावा वे एनिमल के सीक्वल एनिमल पार्क में नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें...
इस विलेन के बिना अधूरी थी 70s की फिल्में, रोहित शेट्टी से खास कनेक्शन
Stree 2 बनी सबसे कमाऊ Bollywood फिल्म, TOP 10 लिस्ट में इस NO. पर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।