
एंटरटेनमेंट डेस्क. दिग्गज एक्टर अनुपम खेर के ऑफिस में चोरी का मामला सामने आया है। 69 साल के अनुपम ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने वीडियो में वीरा देसाई रोड स्थित अपने ऑफिस का टूटा हुआ दरवाजे दिखाए हैं और बताया है कि दो चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। अनुपम खेर ने वीडियो के कैप्शन में चोरी हुए सामान के बारे में भी बताया है। उनकी मानें तो चोर एक पूरा सेफ ले गए हैं और उनकी एक फिल्म के निगेटिव भी चुरा ले गए हैं।
अनुपम खेर ने लिखा- भगवान चोरों को सद्बुद्धि दे
अनुपम खेर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "कल रात मेरे वीरा देसाई रोड वाले ऑफ़िस में दो चोरों ने मेरे ऑफ़िस के दो दरवाज़ों को तोड़ा और अकाउंटस डिपार्टमेंट से पूरा सेफ़ (जो शायद वो तोड़ नहीं पाये) और हमारी कंपनी द्वारा निर्मित एक फ़िल्म के नेगेटिव जो एक बॉक्स में थे, चुराकर ले गए। हमारे ऑफिस ने FIR करवा दिया है। और पुलिस ने आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द चोर पकड़े जाएंगे। क्योंकि CCTV कैमरा में दोनों सामान के साथ ऑटो में बैठते दिखाई दिये है। भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे। ये वीडियो मेरे ऑफिस वालों ने पुलिस के आने से पहले बनाया था!"
अनुपम खेर के वीडियो पर आए ऐसे कमेंट्स
अनुपम खेर का वीडियो देखने के बाद एक इंटरनेट यूजर ने उन्हें आश्वासन देते हुए लिखा है, "जरूर पकड़े जाएंगे सर।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "वाह रे चोर...चलिए अब उन्हें रील्स की जरूरत थी, जल्दी ही रिलीज करेंगे वो आपकी फिल्म उनके ब्रांड न्यू प्रोडक्शन हाउस...भगवान सद्बुद्धि दे उन्हें।" एक यूजर ने लिखा है, "आपके यहां भी चोरी होने लगी तो हमारा तो क्या ही पूछो आप।" एक यूजर का कमेंट है, "कुछ चोरों को दान किया करो।"
अनुपम खेर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
अनुपम खेर को पिछली बार फिल्म 'कागज़ 2' में देखा गया था, जिसे क्रिटिक्स की खूब सराहना मिली थी। उनकी आने वाली फिल्मों में 'छोटा भीम एंड द क्रूज ऑफ़ दम्यान', 'द सिग्नेचर और 'विजय 69' शामिल हैं।
और पढ़ें…
Mirzapur 3 के 11 धांसू डायलॉग्स, बंदूक की गूंज के बीच कर रहे धमाके
कितने घंटे की है 600 CR में बनी Kalki 2898 AD? CBFC से मिला सर्टिफिकेट
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।