दुश्मनों के छक्के छुड़ाएगी सबसे खूंखार लेडी सुपर कॉप, 'सिंघम अगेन' में दीपिका पादुकोण का लुक OUT

Published : Oct 15, 2023, 12:52 PM ISTUpdated : Oct 15, 2023, 01:50 PM IST
Rohit Shetty Singham Again Deepika Padukone First Look

सार

अजय देवगन स्टारर अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' में दीपिका पादुकोण शक्ति शेट्टी नाम की खूंखार लेडी कॉप का रोल निभा रही हैं। उनके किरदार का फर्स्ट लुक रविवार को नवरात्रि के पहले दिन डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने जारी किया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Director Rohit Shetty)  की अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' (Upcoming Movie Singham Again) से दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone First Look Singham Again)  का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। 'सिंघम अगेन' में दीपिका पादुकोण शक्ति शेट्टी (Deepika Padukone Role In Singham Again) नाम की लेडी कॉप का किरदार निभा रही हैं। खुद रोहित शेट्टी ने रविवार को इस बात का ऐलान किया। उन्होंने दीपिका के दो पोस्टर भी शेयर किए हैं, जिनमें वे पुलिस की वर्दी में दुश्मनों के छक्के छुड़ा रही हैं। दीपिका ने एक गुंडे के बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिराया हुआ है और अपनी पिस्तौल उसके मुंह में घुसा रखी है। दीपिका के चेहरे पर नज़र आ रहीं हंसी गुंडों को सबक सिखाने के उनके हौसले की कहानी बयां कर रहे हैं।

रोहित शेट्टी की लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण

रोहित शेट्टी ने रविवार को 'सिंघम अगेन' से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "नारी सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी। मिलिए हमारे कॉप यूनिवर्स की सबसे क्रूर और हिंसक पुलिस अधिकारी शक्ति शेट्टी से। मेरी लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण।" इसके साथ रोहित शेट्टी ने दीपिका पादुकोण, अपने प्रोडक्शन हाउस रोहित शेट्टी पिक्चर्स, जियो स्टूडियोज, रिलायंस एंटरटेनमेंट, सिनर्जी ऑफिशियल को टैग और सिंघम अगेन को हैशटैग किया है।

 

 

दीपिका के सिंघम अवतार पर रणवीर सिंह का रिएक्शन

दीपिका पादुकोण के पोस्टर्स पर उनके पति रणवीर सिंह समेत कई सेलेब्स और फैन्स ने प्रतिक्रिया दी है। रणवीर ने फायर इमोजी के साथ लिखा है, "आली रे आली।" महक शेट्टी नाम की एक यूजर ने लिखा है, "माइंड ब्लोविंग।" एक इंटरनेट यूओजर का कमेंट है, "सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण पहली बार पुलिस ऑफिसर बनी हैं। मूवी 3D में भी रिलीज करना चाहिए। 'सिंघम अगेन' सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी।" एक यूजर ने लिखा है, "यह धमाका करने वाली है।"

15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी ‘सिंघम अगेन’

बता दें कि 'सिंघम अगेन' रोहित शेट्टी की कॉप फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसमें अजय देवगन और दीपिका पादुकोण की मुख्य भूमिका है। फिल्म में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह का कैमियो होगा। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी। फिल्म की टक्कर अल्लू अर्जुन अभिनीत 'पुष्पा 2: द रूल' के साथ होगा।

और पढ़ें…

कौन है यह ब्यूटी क्वीन, जिसने शुरू होने से पहले ही छोड़ा 'Bigg Boss 17'

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Sunny Deol संग रिश्ते के सवाल पर भड़कीं सौतेली मां हेमा मालिनी, जानिए क्या कहा?
रानी मुखर्जी की वो आखिरी 5 फिल्में, 3 हिट-2 फ्लॉप, एक के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड