
एंटरटेनमेंट डेस्क. सैफ अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने बेटों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो में ऐसा कुछ नजर आया, जिसे देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स सैफ और उनके बच्चों को ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो एक पैपराजी के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सैफ अली खान दोनों बच्चों और नैनी के साथ एक जापानी रेस्टोरेंट से निकल रहे हैं और कुछ गुस्से में नजर आ रहे हैं।
तैमूर और जेह के वायरल वीडियो में क्या दिख रहा?
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि जेह आगे-आगे चल रहा है, जबकि सैफ ने तैमूर का हाथ पकड़ा हुआ है। सैफ ने तैमूर को अपने छोटे भाई का हाथ पकड़ने के लिए कहा। लेकिन जेह को यह पसंद नहीं आया और वह गुस्सा दिखाने लगा। यहां तक कि वह नैनी के संभाले भी नहीं संभला। आगे बढ़कर सैफ ने तैमूर को कार में बैठने के लिए कहा। लेकिन जेह इसके लिए भी तैयार नहीं हुआ और नखरे दिखाते हुए बोला कि मुझे अंदर नहीं आना।
तैमूर, जेह का वीडियो देख इंटरनेट यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट
सैफ, तैमूर और जेह का वायरल वीडियो देखने के बाद एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "करीना का बेटा करीना के जैसा घमंडी है।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "घमंडी मां-बाप के बदतमीज बच्चे।" एक यूजर ने लिखा है, "कहीं ये गाजा के लिए रवाना तो नहीं हुए।" हालांकि, कई इंटरनेट यूजर्स बच्चों को ट्रोल करने वालों को नसीहत दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, "आप बच्चों के बारे में इतने बुरे कमेंट कैसे कर सकते हैं यार।कम से कम बच्चों को तो छोड़ दो।"
करीना और सैफ के बच्चे हैं तैमूर और जेह अली खान
तैमूर और जेह अली खान सैफ अली खान और उनकी दूसरी बीवी करीना कपूर के बच्चे हैं। करीना और सैफ ने 2012 में शादी की। 2016 में उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान का जन्म हुआ और 2021 में वे जेह के पैरेंट्स बने। सैफ की पहली शादी 1991 में एक्ट्रेस अमृता सिंह से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। 2004 में सैफ और अमृता का तलाक हो गया।
सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान को पिछली बार फिल्म 'आदिपुरुष' में रावण का रोल करते देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। सैफ की अगली फिल्म तेलुगु भाषा की 'देवरा' है, जो 2024 में रिलीज होगी।
और पढ़ें…
Koffee with Karan 8 Promo: दीपिका पादुकोण संग रोमांटिक हुए रणवीर सिंह, देखें कैसे लुटाया प्यार
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।