Saiyaara बनी मोहित सूरी की सबसे कमाऊ फिल्म, पर टॉप 7 में सिर्फ 2 ही 100Cr पार

Published : Jul 24, 2025, 04:57 PM IST

Mohit Suri 7 Highest Grossing Films: डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इतना ही नहीं सैयारा उनके करियर की सबसे कमाऊ फिल्म भी बन गई है। आइए,जानते हैं उनकी 7 हाईएस्ट ग्रासर मूवीज के बारे में... 

PREV
17
फिल्म सैयारा

डायरेक्टर मोहित सूरी के करियर की सबसे कमाऊ फिल्म सैयारा बन गई हैं। अहान पांडे और अनीत पड्डा की इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 153.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की रिलीज को अभी 6 दिन ही हुए हैं।

27
फिल्म एक विलेन

मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन 2014 में आई थी। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख लीड रोल में थे। ये एक रोमांटिक क्राइम थ्रिलर फिल्म थी। मूवी को रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसने 105.62 करोड़ का बिजनेस किया था।

37
फिल्म आशिकी 2

2013 में आई फिल्म आशिकी 2 ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर राज किया। मोहित सूरी की ये फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी। आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर के लीड रोल वाली इस मूवी ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 78.42 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म के गाने खूब फेमस हुए थे।

47
फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड

अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड 2017 में रिलीज हुई थी। मोहित सूरी की ये फिल्म भी पसंद की गई। मूवी ने देशभर में 60.30 करोड़ का कलेक्शन किया था। अर्जुन-श्रद्धा की साथ में ये पहली फिल्म थी।

57
फिल्म मलंग

मोहित सूर की सबसे कमाऊ फिल्मों में से एक मलंग भी है। 2020 में आई इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी, अनिल कपूर और कुणाल खेमू ने लीड रोल प्ले किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक रही थी। इसने 56.99 करोड़ कमाए थे।

67
फिल्म मर्डर 2

इमरान हाशमी और जैकलीन फर्नांडिज की फिल्म मर्डर 2 2011 में आई थी। मोहित सूरी की इस फिल्म ने 47.90 करोड़ का कारोबार किया था। मूवी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थी। हालांकि, इसके गाने खूब हिट हुए।

77
फिल्म एक विलेन रिटर्न्स

मोहित सूर की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स 2022 में आई थी। अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी, तारा सुतारिया और जॉन अब्राहम ने मूवी में लीड रोल प्ले किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस खास जलवा नहीं दिखा पाई थी। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म ने 41.69 करोड़ का बिजनेस किया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories