शाहिद कपूर इन 6 फिल्मों से रातोंरात हुए बाहर, 4 हुई जबरदस्त हिट

Published : Jul 24, 2025, 11:43 AM ISTUpdated : Jul 24, 2025, 12:37 PM IST

Shahid Kapoor Out From These Movies: शाहिद कपूर को कई फिल्मों से हाथ धोना पड़ा है। इस लिस्ट में छत्रपति शिवाजी महाराज की बायोपिक का नाम भी शामिल है। ऐसे में आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जिनका हिस्सा वो बनने वाले थे, लेकिन बाद में नहीं बन पाए।

PREV
18
रॉकस्टार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'रॉकस्टार' के मेकर्स की पहली पसंद शाहिद कपूर थे, लेकिन बाद में उन्होंने शाहिद की जगह रणबीर कपूर को कास्ट कर लिया। आपको बता दें यह एक म्यूजिकल रोमांस-ड्रामा फिल्म थी। यह फिल्म 60 करोड़ के बजट में बनी थी। वहीं इसने दुनिया भर में 104.46 करोड़ की कमाई की थी।

28
रांझणा

फिल्म 'रांझणा' में मेकर्स पहले सोनम कपूर के साथ शाहिद कपूर को कास्ट करने का प्लान कर रहे थे, लेकिन फिर अचानक उनकी जगह साउथ एक्टर धनुष ने ले ली। 36 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 35 करोड़ की कमाई की थी।

38
गोरी तेरे प्यार में

फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' के लिए शाहिद कपूर को पूरी तरह से फाइनल कर दिया गया था, लेकिन आखिरी में मेकर्स ने अपना फैसला बदल दिया और इस फिल्म में इमरान खान को ले लिया। वहीं यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में लगभग 22.67 करोड़ की कमाई की थी।

48
बैंग-बैंग

फिल्म 'बैंग-बैंग' में शाहिद कपूर मेकर्स की पहली पसंद थे, लेकिन बाद में पता नहीं क्या हुआ और फिर ऋतिक रोशन ने उन्हें रिप्लेस कर दिया। 140 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 333 करोड़ की कमाई की थी।

58
वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा

फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' में मेकर्स शाहिद कपूर को लेने वाले थे, लेकिन फिर उनसे यह फिल्म छिन गई और इमरान ने उनकी जगह ले ली। 85 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 91.7 करोड़ की कमाई की थी।

68
छत्रपति शिवाजी महाराज

छत्रपति शिवाजी महाराज पर बायोपिक बनाने का ऐलान किया था। इसमें शाहिद कपूर लीड रोल में नजर आने वाले थे। हाालंकि, अब पाता चला है कि यह फिल्म नहीं बनेगी। यह प्रोजेक्ट अब बंद हो गया है।

78
छत्रपति शिवाजी महाराज के मेकर का खुलासा

छत्रपति शिवाजी महाराज के मेकर ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'यह सिस्टम बहुत क्रूर है। भले ही आपने 180 करोड़ रुपए की फिल्म [OMG 2] बनाकर अपनी काबिलियत साबित कर दी हो, लेकिन यह काफी नहीं है। कास्टिंग, प्रोडक्शन, स्टारडम और मैनेजमेंट के इस सिस्टम में, एक डायरेक्ट कैसे काम करेगा?'

88
शाहिद कपूर का वर्कफ्रंट

वहीं शाहिद की अपकमिंग फिल्मों के बारे में बात करें तो वो जल्द ही फिल्म 'अर्जुन उस्तरा' में नजर आने वाले हैं। हालांकि, इस फिल्म का नाम बदलकर अब 'रोमियो' कर दिया है। यह फिल्म 5 दिसंबर के दिन रिलीज होने वाली है।

Read more Photos on

Recommended Stories