MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • South Cinema
  • पवन कल्याण की पिछली 6 फिल्मों का हाल, जानें कितनी रही हिट-कितनी हुईं 100 करोड़ी?

पवन कल्याण की पिछली 6 फिल्मों का हाल, जानें कितनी रही हिट-कितनी हुईं 100 करोड़ी?

Pawan Kalyan Last 6 Films Records: साउथ एक्टर पवन कल्याण की फिल्म हरी हरा वीरा मल्लू गुरुवार को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसी मौके पर आपको उनकी पिछली 6 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बताने जा रहे हैं। 

3 Min read
Author : Rakhee Jhawar
Published : Jul 24 2025, 04:12 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
पवन कल्याण की फिल्म सरदार गब्बर सिंह
Image Credit : instagram

पवन कल्याण की फिल्म सरदार गब्बर सिंह

हालिया रिलीज फिल्म हरी हरा वीरा मल्लू की वजह से साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण लाइमलाइट में आ गए हैं। फिल्म को रिलीज के साथ मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। इस फिल्म के कलेक्शन के आंकड़े आने से पहले आपको पवन की पिछली 6 फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं। 2016 में आई उनकी फिल्म सरदार गब्बर सिंह बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। 75 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 85.50 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म में उनके साथ काजल अग्रवाल लीड रोल में थी। बॉबी कोली ने फिल्म को डायरेक्ट किया था। ये सलमान खान की 2012 में आई फिल्म दबंग का रीमेक थी।

26
पवन कल्याण की फिल्म कटमारायुडु
Image Credit : instagram

पवन कल्याण की फिल्म कटमारायुडु

2017 में आई पवन कल्याण की फिल्म कटमारायुडु भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही रही। 70 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 97.5 करोड़ का कारोबार किया था। बता दें कि किशोर कुमार परदासानी द्वारा निर्देशित ये तेलुगु एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसमें पवन कल्याण के साथ श्रुति हासन, तरुण अरोड़ा, शिव बालाजी, कमल कामराजू, प्रदीप रावत, राव रमेश और नासर लीड रोल में हैं। ये शिवा द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म वीरम (2014) की रीमेक है।

36
पवन कल्याण की फिल्म अग्न्याथवासी
Image Credit : instagram

पवन कल्याण की फिल्म अग्न्याथवासी

पवन कल्याण की मूवी अग्न्याथवासी 2018 में रिलीज हुई थी। ये मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर ढेर हुई। 70 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 94.60 करोड़ का कलेक्शन किया। त्रिविक्रम श्रीनिवास द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में आधी पिनिसेट्टी, कीर्ति सुरेश और अनु इमैनुएल लीड रोल में हैं।

46
पवन कल्याण की फिल्म वकील साहब
Image Credit : instagram

पवन कल्याण की फिल्म वकील साहब

2021 में आई पवन कल्याण की फिल्म वकील साहब हिट रही। 65 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 138.20 करोड़ का कलेक्शन किया। ये एक कोर्ट रूम ड्रामा तेलुगु फिल्म है, जिसके डायरेक्टर वेणु श्रीराम हैं। फिल्म में निवेथा थॉमस, अंजलि, अनन्या नागल्ला, प्रकाश राज और श्रुति हासन ने लीड रोल प्ले किया। बता दें कि वकील साहब 2016 की अमिताभ बच्चन की फिल्म पिंक का रीमेक है।

56
पवन कल्याण की फिल्म भीमला नायक
Image Credit : instagram

पवन कल्याण की फिल्म भीमला नायक

2022 में आई पवन कल्याण की फिल्म भीमला नायक हिट रही। 75 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म 190 करोड़ का बिजनेस किया। इस तेलुगु एक्शन थ्रिलर फिल्म का निर्देशन सागर के चंद्रा ने किया है। फिल्म में पवन के साथ राणा दग्गुबाती लीड रोल में हैं। ये 2020 में आई मलयालम फिल्म अय्यप्पनम कोशियुम का रीमेक है।

66
पवन कल्याण की फिल्म ब्रो
Image Credit : instagram

पवन कल्याण की फिल्म ब्रो

2023 में आई फिल्म ब्रो हिट रही। पवन कल्याण की इस फिल्म को 50 करोड़ के बजट में बनाया गया। फिल्म ने 115.50 करोड़ का बिजनेस किया। समुथिरकानी द्वारा निर्देशित इस फंतासी कॉमेडी फिल्म में साईं तेज लीड रोल में हैं। बता दें कि ये समुथिरकानी की 2021 में आई तमिल फिल्म विनोदया सिथम का रीमेक है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

RJ
Rakhee Jhawar
राखी झवर। मीडिया जगत में 30 साल का अनुभव। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं, यहां पर मनोरंजन बीट पर काम कर रही हैं। इससे पहले राखी देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अनुभव।
पवन कल्याण
दक्षिण सिनेमा समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
बॉक्स ऑफिस (Box Office)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
प्रभास की Spirit से दीपिका पादुकोण के बाद एक और सुपरस्टार की विदाई, जानें वजह
Recommended image2
Dhurandhar 2 के धमाल से पहले Toxic का कमाल, यश की मूवी ने मारा तगड़ा हाथ
Recommended image3
AR Rahman के सपोर्ट में उतरा साउथ सुपरस्टार, Kangana Ranaut पर बरसा
Recommended image4
कौन हैं एक्ट्रेस Eesha Rebba? पुलिस में दर्ज कराई Harassment की शिकायत
Recommended image5
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Networth: दौलत के मामले में कौन है असली बॉस?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved