सरेआम टूट गई सलमान की एक्ट्रेस की चप्पल, लोग बोले- महंगी सैंडल ने कर दिया इज्जत का फालूदा

Published : Mar 02, 2023, 02:18 PM ISTUpdated : Mar 02, 2023, 02:24 PM IST
Daisy Shah

सार

सलमान खान के साथ फिल्म 'रेस 3' में काम कर चुकी एक्ट्रेस डेजी शाह का एक वीडियो सोशल पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डेजी शाह सीढ़ियों में बैठकर अपनी चप्पल ठीक करती नजर आ रही हैं। 

Daisy Shah Face Awkward Situation: सलमान खान के साथ फिल्म 'रेस 3' में काम कर चुकी एक्ट्रेस डेजी शाह का एक वीडियो सोशल पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डेजी शाह काफी परेशान-सी नजर आ रही हैं। दरअसल, डेजी शाह की परेशानी की वजह उनकी महंगी सैंडल का सरेआम टूट जाना है। चप्पल टूटने की वजह से डेजी को चलने में काफी परेशानी हो रही थी, जिसके चलते वो सीढ़ियों पर बैठकर उसे ठीक करने लगीं।

बता दें कि वीडियो में डेजी शाह ब्लैक कलर की ड्रेस के साथ मैचिंग हील्स पहने नजर आ रही हैं। लेकिन अचानक उनके लेफ्ट वाले पैर की सैंडल टूट जाती है। इसके बाद डेजी शाह वहीं सीढ़ियों के पास बैठकर अपनी चप्पल सही करने लगती हैं। डेजी को ऐसा करते देख फोटोग्राफर वहां पहुंच जाते हैं। एक फोटोग्राफर कहता है- कोई बात नहीं, मैडम आराम से। आपकी गाड़ी आगे चली गई। इस पर डेजी कहती हैं- आएगा वो लेके।

पूरी इज्जत का फालूदा हो गया :

डेजी शाह का वीडियो देख लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने कहा- क्या मतलब है इतनी महंगी चप्पल लेके। सस्ता 100 रुपए का लो, एक साल चलेगा। 5 हजार रुपए का एक महीना नहीं चलता। एक और यूजर ने कहा- महंगी सैंडल हम रोज-रोज नहीं पहनते हैं, जिससे वो पड़े-पड़े खराब हो जाती है। बाद में सबके सामने पूरी इज्जत का फालूदा हो जाता है। एक ने कमेंट करते हुए कहा- सेल से खरीदे थे क्या?

लोगों ने डेजी शाह की तारीफ भी की :

हालांकि, कुछ देर बाद डेजी शाह की कार आ गई और वो उसमें बैठकर निकल गईं। लेकिन उनका वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि डेजी शाह को देखकर कुछ लोग उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। एक शख्स ने कहा- क्या सादगी है, कोई घमंड नहीं। वहीं एक और यूजर ने लिखा- डेजी शाह कितनी सिंपल हैं।

इन फिल्मों में काम कर चुकीं डेजी :

बता दें कि डेजी शाह ने 2007 में तमिल फिल्मों से करियर की शुरुआत की थी। 2014 में डेजी ने सलमान खान के साथ फिल्म 'जय हो' में काम किया था। इसके बाद वो हेट स्टोरी 3, रामरत्न और रेस 3 में काम किया।

ये भी देखें : 

आखिर क्यों मां बनने से डर रही 'कांटा लगा' गर्ल, बेबी प्लानिंग को लेकर शेफाली जरीवाला ने कही ये बात

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश