सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, इस बार उनकी 'बहन' को भी दी गई चेतावनी

Published : Apr 19, 2023, 03:21 PM IST
Salman Khan Death Threat

सार

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से राखी सावंत को चेतावनी दी गई है कि वे सलमान खान के मामले से दूरी बनाकर रखें। वहीं सलमान को धमकाया गया है कि मुंबई में ही उनकी हत्या कर दी जाएगी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान (Salman Khan) को मिल रही जान से मारने की धमकियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) ने एक बार फिर सलमान को ऐसी ही धमकी दी है। ट्विस्ट यह है कि इस बार बिश्नोई के निशाने पर सिर्फ सलमान खान नहीं हैं, बल्कि उन्हें भाई मानने वाली राखी सावंत (Rakhi Sawant) भी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान और राखी को एक धमकी भरा ईमेल आया है, जिसमें कहा गया है कि सुपरस्टार को मुंबई में ही मार दिया जाएगा।

राखी सावंत को मिली यह चेतावनी

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ राखी सावंत को एक मेल आया है, जिसमें लिखा है कि वे इस मामले से दूर रहे हैं। दूसरी ओर बिश्नोई गिरोह ने सलमान खान को मुंबई में ही मार डालने की धमकी दी है। सलमान खान को कुछ दिनों पहले भी एक कॉल आया था, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। कॉलर की पहचान रॉकी भाई के रूप में हुई थी, जो जोधपुर का रहने वाला है। इस कॉलर ने कहा था कि वह 30 अप्रैल को सलमान खान को जान से मार देगा। पुलिस ने ताजा धमकी के मामले में तहकीकात शुरू कर दी है, जिसकी डिटेल अभी आनी बाकी है।

राखी ने मांगी थी सलमान की ओर से माफ़ी

मार्च में राखी सावंत ने सलमान खान को मिल रहीं जान से मारने की धमकियों पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि सलमान लीजेंड हैं और किसी को भी उन्हें मारने के बारे में नहीं सोचना चाहिए। इतना ही नहीं, राखी ने मीडिया इंटरेक्शन के दौरान बिश्नोई गैंग से सलमान खान की तरफ से माफी भी मांगी थी।

राखी ने अपने बयान में कहा था, "मैं सलमान खान भाई की तरफ से बिश्नोई समाज से माफी मांगती हूं। मेरे भाई सलमान पर बुरी नजर मत रखो। मैं कहती हूं सलमान खान एक नेक इंसान हैं। गरीबों का दाता है। एक लीजेंड है। सलमान बभाई के लिए दुआ करो। वो लगों के लिए इतना करते हैं। मैं चाहती हूं सलमान भाई के दुश्मनों की आंखें फूट जाएं। उनकी याददाश्त ख़त्म हो जाए। मैं अल्लाह से दुआ करती हूं कि कोई मेरे सलमान खान के लिए बुरा ना सोचे।"

सलमान खान फिल्म प्रमोशन में व्यस्त

इधर लगातार मिल रहीं धमकियों के चलते सलमान खान भी तनाव में हैं। उन्होंने हाल ही में दुबई से निसान कंपनी की बुलेटप्रूफ कार इम्पोर्ट कराई है, जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान इन दिनों अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

और पढ़ें…

कृष्णा अभिषेक ने फिर ठुकराया कपिल शर्मा का शो, जानिए असली वजह

क्या वाकई बंद होगा 'द कपिल शर्मा शो', खुद कपिल शर्मा ने किया यह खुलासा

गर्लफ्रेंड टीना थडानी से हुआ हनी सिंह का ब्रेकअप, सालभर साथ निभाने के बाद अलग हुए रास्ते

राघव चड्ढा संग अफेयर की ख़बरों पर परिणीति चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी? जानिए आखिर क्या कह गईं

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे