3 सुपरस्टार-मुट्ठीभर बजट, 27 साल पुरानी वो फिल्म जिसने ऐसा फोड़ा BO, छाप डाले करोड़ों

Published : Mar 27, 2025, 07:30 AM IST

Film Pyaar Kiya To Darna Kya: सलमान खान और काजोल की ब्लॉकबस्टर फिल्म प्यार किया तो डरना क्या की रिलीज को 27 साल पूरे हो गए हैं। जानते हैं फिल्म से जुड़े कुछ अनसुने किस्से।

PREV
18

27 साल पहले एक फिल्म आई थी, जिसमें बॉलीवुड के 2 सुपरस्टार्स ने पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर किया था। दोनों की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाका किया था। फिल्म ने धड़ाधड़ नोट छापे थे।

28

अगर आप नहीं पहचान पाए फिल्म का नाम तो बता दें कि ये 1998 में आई मूवी प्यार किया तो डरन क्या थी। इसमें सलमान खान और काजोल लीड रोल में थे। दोनों की साथ में ये पहली फिल्म थी। 

38

फिल्म प्यार किया तो डरना क्या को सोहेल खान ने बंटी वालिया और वासु भगनानी के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म के डायरेक्टर भी सोहेल ही थे। यह फिल्म सोहेल की पहली ब्लॉकबस्टर मूवी थी। फिल्म में सलमान और अरबाज दोनों थे।

48

फिल्म प्यार किया तो डरना क्या में अरबाज खान पहली पसंद नहीं थे। पहले रोल संजय दत्त को ऑफर हुआ था। उनके मना करने पर अजय देवगन और अरमान कोहली से भी बात की, लेकिन दोनों तैयार नहीं हुए। फिर अरबाज को लिया गया।

58

कहा जाता है कि फिल्म के गाने ओ ओ जाने जाना.. के लिए सलमान खान के लिए जो शर्ट तैयार की गई थी वो उन्हें फिट नहीं आई। फिर उन्होंने बिना शर्ट गाना शूट किया। बता दें कि शर्टलेस का ट्रेंड यहीं से शुरू हुआ था। सलमान इसके बाद कई फिल्मों में शर्टलेस दिखे।

68

कम ही लोग जानते हैं कि सलमान खान के कहने पर धर्मेंद्र को फिल्म प्यार किया तो डरना क्या में कास्ट किया गया था। यह इकलौती फिल्म है, जिसमें दोनों साथ दिखें।

78

फिल्म प्यार किया तो डरना क्या को करीब 7 करोड़ के बजट में तैयार किया था। फिल्म ने रिलीज के साथ ही जमकर गदर मचाया और ताबड़तोड़ नोट छापे। फिल्म ने 38.2 करोड़ कमाए थे।

88

फिल्म प्यार किया तो डरना क्या साल 1998 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर थी। पहले नंबर पर कुछ कुछ होता है और दूसरे नंबर पर सोल्जर थी।

Read more Photos on

Recommended Stories