
Salman Khan Remake Dharmendra Films : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म सिकंदर ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लेकिन दर्शकों को इस मूवी कुछ खास पसंद नहीं आई है। हमाद अल रेयामी के साथ एक प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान सलमान ने धर्मेंद्र और उनके बेटों के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है। वह धर्मेंद्र की तीन से चार फिल्मों का रीमेक बनाना चाहते हैं।
धर्मेंद्र के बारे में बात करते हुए सलमान ने कहा, "वह इंडस्ट्री के सबसे शानदार शख्सियत में से एक हैं। वास्तव में, अपने पूरे करियर में, अपने पिता सलीम खान के बाद, केवल धरम जी को ही फॉलो किया है। सिकंदर ने बताया कि सच तो ये है कि, मैं उन्हें उनके अपने बेटों से भी ज्यादा फॉलो करता हूं ।"
जब जबंग खान पूछा गया कि वह धर्मेंद्र की किस फिल्म का रीमेक बनाना चाहेंगे, तो सलमान ने कहा, "उनकी 3-4 फिल्मों का रीमेक बनाऊंगा। एक तो उन्हें चाचा भतीजा की थी, उसको करूंगा। एक सीता और गीता का करूंगा। फिर, शोले तो जरूर करूंगा। उनकी पिक्चर आई थी राम बलराम। बहुत सारी पिक्चरें हैं उनकी...उनकी मैंने हर पिक्चर देखी है।"
सलमान की सिकंदर को दर्शकों से मिली-जुला रिएक्शन मिला है। यह अब तक केवल ₹26 करोड़ ही कमा पाई है,ये विक्की कौशल की छावा से बहुत पीछे है। एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, शरमन जोशी, काजल अग्रवाल और सत्यराज भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।