सलमान खान की 'सिकंदर' का टीजर पोस्टपोन, जानिए मेकर्स ने क्यों लिया ये फैसला?

Published : Dec 27, 2024, 12:16 PM IST
Salman Khan Sikandar Teaser

सार

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का टीज़र पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण स्थगित। अब टीज़र 28 दिसंबर को रिलीज़ होगा।

एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' के टीजर का इंतज़ार कर रहे उनके फैन्स के लिए यह खबर निराशाजनक है। सलमान के 59वें जन्मदिन पर इस फिल्म का टीजर रिलीज होना था। मेकर्स ने एक दिन पहले इसका ऐलान भी कर दिया था, जिससे सुपरस्टार के फैन्स की बेताबी और बढ़ गई थी। लेकिन शुक्रवार सुबह उनके लिए झटके वाली खबर मिली कि 'सिकंदर' का टीजर 27 दिसंबर को रिलीज नहीं किया जाएगा। खुद मेकर्स ने यह ऐलान किया है और साथ ही इस टीजर की रिलीज की नई तारीख का ऐलान भी कर दिया।

आखिर क्यों पोस्टपोन हुआ 'सिकंदर' का टीजर

'सिकंदर' के मेकर्स ने इसके टीजर को पोस्टपोन करने का फैसला पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की खबर आने के बाद लिया है। फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी नाडियाडवाला ग्रैंडसन की ओर से इस बारे में आधिकारिक ऐलान करते हुए लिखा गया है, "हमारे आदरणीय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन को ध्यान में रखते हुए हम खेद के साथ यह घोषणा करते हैं कि 'सिकंदर' टीजर 28 दिसंबर सुबह 11:07 बजे तक के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है। शोक की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं राष्ट्र के साथ हैं। समझने के लिए आपका शुक्रिया।" 

 

 

गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन 26 दिसंबर की रात हुआ। 92 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस की। 

एक दिन पहले सलमान खान ने फर्स्ट लुक शेयर किया था 

इससे पहले 26 दिसंबर को सुपरस्टार सलमान खान ने 'सिकंदर' से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया था और यह जानकारी दी थी कि फिल्म का टीजर 27 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। उन्होंने पोस्टर के कैप्शन में लिखा था, "कल सुबह ठीक 11:07 बजे मिलते हैं।" 

 

 

बता दें कि 'सिकंदर' का निर्देशन ए. आर. मुरुगडॉस ने किया है। फिल्म में सलमान खान के साथ पहली बार रश्मिका मंदाना स्क्रीन शेयर कर रही हैं। नाडियाडवाला ग्रैंडसन के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। यह फिल्म 2025 में ईद के मौके पार्ट रिलीज होगी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 Teaser Out: कैसा है रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का टीजर, 1.12 मिनट में मचा डाली तबाही
Ranveer Singh Dhurandhar 2 Look: रणवीर सिंह का ‘धुरंधर 2’ लुक देख फैंस बोले- अब होगी असली तबाही