
एंटरटेनमेंट डेस्क. सुपरस्टार सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनका पेट निकला हुआ दिखाई दे रहा है। 58 साल के सलमान खान को इस हाल में देखकर उनके फैन्स चिंतित हैं और तो कई इंटरनेट यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान अपनी कार से निकल रहे हैं। इसी दौरान उनका निकला हुआ पेट सबकी नज़र में आ गया। उनके बाल छोटे है और उन्होंने कैप लगाया हुआ है। उन्होंने अपने कंधे पर एक बैग टांग रखा है। सलमान के साथ उनका बॉडीगार्ड शेरा भी है, जिसे लोग सुपरस्टार से ज्यादा फिट बता रहे हैं।
सलमान खान का बेडौल शरीर देख लोगों ने किया ट्रोल
सलमान खान का बेडौल शरीर देखकर कई इंटरनेट यूजर्स उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। मसलन, एक इंटरनेट यूजर ने वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "किस किस ने सल्लू का पेट नोटिस किया?" एक इंटरनेट यूजर का कमेंट है, "सलमान खान से ज्यादा फिट तो शेरा है।" एक यूजर ने लिखा है, "वे 60 साल के हैं, उन्हें ब्रेक दे दो।" एक यूजर का कमेंट है, "पेट निकल गया क्या?" एक यूजर ने लिखा है, "वेट देखो।" एक यूजर का कमेंट है, "बूढ़ा आदमी।"
सलमान खान की अपकमिंग फ़िल्में
सलमान खान को पिछली बार फिल्म 'टाइगर 3' में देखा गया था। यह फिल्म 12 नवम्बर 2023 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया था। फिल्म में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की भी अहम् भूमिका थी। लगभग 300 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 466 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था। सलमान खान की अपकमिंग फिल्मों में 'टाइगर वर्सेस पठान', 'द बुल', 'किक 2' और 'दबंग 4' जैसी फ़िल्में शामिल हैं।
और पढ़ें…
12 साल में यामी गौतम ने की 19 हिंदी फ़िल्में, ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल
थिएटर्स-OTT पर आईं 8 नई फ़िल्में-वेब सीरीज, पहली फुर्सत में देख डालें
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।