
एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर (Sikandar) को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। इसी बीच सिकंदर को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिससे मेकर्स के होश उड़ गए हैं। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो सलामन की सिकंदर की स्टोरी मूवी रिलीज के पहले ही लीक हो गई है। आपको बता दें कि इसी साल ईद पर सलमान ने अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर की घोषणा की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया था कि फिल्म 2025 की ईद के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
क्या है Sikandar की लीक कहानी
रिपोर्ट्स कि मानें तो समलान खान की फिल्म सिकंदर की कहानी अभी तक की रिलीज हुई उनकी फिल्मों से एकदम हटकर होगी। इस फिल्म के लिए सलमान काफी मेहनत भी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सलमान फिल्म में हाई ऑक्टेन एक्शन सीन्स खुद ही शूट करेंगे। फिल्म की जो कहानी लीक हुई है उसमें बताया गया कि इसमें सलमान का किरदार एंगर साइड वाला होगा, जो पहले कभी नहीं देखा गया है। कहानी को लेकर कहा जा रहा है कि सिंकदर राजाओं के परिवार से आता है और उसके बिहेवियर में अहंकार और क्रोध भरा होता है, कुछ ऐसा ही स्क्रीन पर सलमान में भी देखने मिलेगा। ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि सलमान की सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होगी।
Sikandar के बारे में
सलमान खान की फिल्म Sikandar को साउथ के हिट डायरेक्टर एआर मुरुगादास निर्देशित कर रहे हैं। इसके प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला है। 400 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म में सलमान के साथ लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना है। वहीं, फिल्म में विलेन का रोल साउथ एक्टर सत्यराज निभाएंगे। फिलहाल फिल्म से जुड़ी अन्य स्टारकास्ट की जानकारी रिवील नहीं हुई है।
कब शुरू होगी फिल्म Sikandar की शूटिंग
सलमान खान फिल्म Sikandar की शूटिंग 18 जून से शुरू करेंगे। फिल्म का पहला शूटिंग शेड्यूल मुंबई में ही रखा गया है। बताया जा रहा है कि शूटिंग के पहले शेड्यूल की शुरुआत एक्शन सीन से होगा। इसमें सलमान समुंदर से 33000 फीट ऊपर एक एयरक्राफ्ट में शूट करेंगे।
ये भी पढ़ें...
कितनी है सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की कुल संपत्ति, कौन ज्यादा अमीर?
YRKKH 4 Twists: इधर अस्पताल से गायब माधव उधर अरमान की बारात में बवंडर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।