
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप 2002 में सुर्खियों में रहा था। इसके बाद 2003 में, सलमान ने सतीश कौशिक की फिल्म 'तेरे नाम' में एक प्यार में टूटे हुए शख्स का किरदार निभाया था। ऐसे में यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं अब एक इंटरव्यू में इस फिल्म के टाइटल ट्रैक के गीतकार समीर अंजान ने खुलासा किया कि उस समय सलमान अपने दिल टूटने के दर्द के कारण हर शॉट से पहले गाना सुनते हुए रोते थे।
समीर ने बताया, 'टाइटल ट्रैक खासतौर पर उन्हें ध्यान में रखकर नहीं लिखा गया था। दरअसल, वो गाना उनकी और ऐश्वर्या राय की टूटी हुई कहानी से जुड़ा हुआ था। सलमान शॉट देने से पहले हिमेश रेशमिया को बुलाकर वो ये गाना गवाते थे और खुद भी भावुक होकर रो पड़ते थे। वो कहते थे कि तू आ और ये गाना मुझे सुना। खासतौर पर उस लाइन पर, "क्यों किसी को वफा के बदले वफा नहीं मिलती" उनका मानना था कि ये गाना उनके दर्द को बयां करता है और इसे हर किसी तक पहुंचना चाहिए। सेट पर सलमान इस गाने को सुनकर भावुक हो जाते थे और रोने लगते थे। इसके बाद ही वो शॉट देने के लिए जाते थे। उस वक्त उनका दर्द बिल्कुल ताजा था, जख्म अभी भरा नहीं था।
ये भी पढ़ें..
एक्स वाइफ मोना ने बोनी कपूर-श्रीदेवी के लिए किया था यह खास काम, सालों बाद हुआ खुलासा
Fatima Sana Shaikh क्यों हो रहीं मधुर भंडारकर की फिल्मों से आउट? आखिर कहां फंसा पेंच
सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता बॉलीवुड में काफी चर्चा में रहा है। दोनों की पहली मुलाकात साल 1999 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर हुई थी, जहां उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री असल जिंदगी में रोमांस में बदल गई। इसके बाद फैंस उन्हें इंडस्ट्री के सबसे ग्लैमरस कपल में से एक मानने लगे। हालांकि, 2002 तक ऐश्वर्या और सलमान का ब्रेकअप हो गया। इस ब्रेकअप के बाद सलमान ने कभी शादी नहीं की। वहीं ऐश्वर्या ने 2007 में अभिनेता अभिषेक बच्चन से शादी की, और इस शादी से उनकी एक बेटी है, जिसका नाम आराध्या बच्चन है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।