
Salman Khan Family Momemt: सुपरस्टार सलमान खान रविवार को मुंबई में एक इवेंट में स्पॉट हुए। इस दौरान पैपराजी उनकी तस्वीरें और वीडियो क्लिक करने के लिए टूट पड़े, लेकिन उन्होंने उन्हें सख्त लहजे में दूर रहने की चेतावनी दे डाली। इवेंट से सलमान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद उनके फैन्स उनकी तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं। यहां तक कि पैपराजी को दी गई चेतावनी पर भी सलमान के फैन्स उनकी सराहना कर रहे हैं। लेकिन सलमान ने इतनी सख्त चेतावनी पैपराजी को आखिर दी क्यों? जानिए पूरा मामला।
दरअसल, सलमान मुंबई में जिस इवेंट में शरीक हुए, उसमें उनकी पूरी फैमिली मौजूद थी। खासकर उनकी भांजी आयत उन्हीं के साथ इवेंट में पहुंची। सलमान ने आयत का हाथ थाम रखा था, जो यह बता रहा था कि वे उसे लेकर कितने प्रोटेक्टिव हैं। इस दौरान पैपराजी में उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाने की होड़ मच गई। इससे आयत कुछ घबरा गई, जिसे देख सलमान ने मोर्चा संभाला। उन्होंने पैपराजी को चेतावनी देते हुए कहा, "चलो चलो पीछे। दस कदम दूर। बच्ची साथ में है। आगे बढ़ो।" बता दें कि आयत सलमान खान के छोटे बहन-बहनोई अर्पिता खान और आयुष शर्मा की बेटी है।
इसे भी पढ़ें : Salman Khan की फिल्म 'बैटल ऑफ़ गलवान' ईद पर नहीं होगी रिलीज, जानिए फिर कब आएगी?
एक इंस्टाग्राम पेज से सलमान खान का वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया है, "दुनिया के लिए एक सुपरस्टार, अपनी भांजी के लिए बॉडीगार्ड।" इस वीडियो को देख सलमान के फैन्स उनकी जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, "बॉलीवुड का बादशाह है...ऐसे ही खुश रहे।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "बड़े दिल वाला आदमी सलमान खान।" एक यूजर ने लिखा, "भाईजान सबकी जान।" एक यूजर का कमेंट है, "स्वैग है भाईजान का जलवा है।" ज्यादातर इंटरनेट यूजर्स ने रेड हार्ट और फायर की इमोजी शेयर कर सलमान पर प्यार लुटाया है।
इसे भी पढ़ें : Salman Khan की इकलौती फिल्म, जिसमें तीनों खान भाई दिखे, हॉलीवुड में बना जिसका रीमेक
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ़ गलवान' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो 2020 में गलवान वैली में भारतीय और चीनी सेना के बीच हुए संघर्ष पर बेस्ड है। इस फिल्म का डायरेक्शन अपूर्व लखिया कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।