MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Salman Khan की इकलौती फिल्म, जिसमें तीनों खान भाई दिखे, हॉलीवुड में बना जिसका रीमेक

Salman Khan की इकलौती फिल्म, जिसमें तीनों खान भाई दिखे, हॉलीवुड में बना जिसका रीमेक

सलमान खान, कैटरीना  कैफ और सुष्मिता स्टारर 'मैंने प्यार क्यों किया' के 20 साल पूरे। फिल्म से जुड़े अनसुने किस्से, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, हॉलीवुड रीमेक और भी बहुत कुछ जानने के लिए यहां क्लिक करें।

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Jul 15 2025, 01:56 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : Social Media

कब रिलीज हुई थी ‘मैंने प्यार क्यों किया’

सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया'  15 जुलाई 2005 को रिलीज हुई थी। डेविड धवन ने फिल्म का डायरेक्शन किया था और बॉक्स ऑफिस पर यह सेमी हिट रही थी।

28
Image Credit : Social Media

'मैंने प्यार क्यों किया' में तीनों खान भाइयों ने किया था काम

'मैंने प्यार क्यों किया' इकलौती ऐसी बॉलीवुड फिल्म है, जिसमें तीनों खान भाइयों सलमान, अरबाज़ और सोहेल खान ने साथ काम किया था। सलमान और सोहेल इसके मुख्य किरदारों में थे, जबकि अरबाज़ खान ने फिल्म में कैमियो किया था।

Related Articles

Related image1
Salman Khan New Movie : सलमान खान की नई फिल्म 'बैटल ऑफ़ गलवान', देखें भाईजान का फर्स्ट लुक
Related image2
Battle Of Galwan: सलमान खान संग पहली बार काम कर रही यह हीरोइन, खुद बताया कैसे मिली फिल्म
38
Image Credit : Social Media

'मैंने प्यार क्यों किया' की बाकी स्टार कास्ट

'मैंने प्यार क्यों किया' में सलमान खान, सोहेल और अरबाज़ के अलावा कैटरीना कैफ, सुष्मिता सेन, राजपाल यादव और बीना काक की भी अहम् भूमिका थी।

48
Image Credit : Social Media

बॉक्स ऑफिस पर कितनी थी 'मैंने प्यार क्यों किया'

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़, 'मैंने प्यार क्यों किया' का निर्माण लगभग 15 करोड़ रुपए में हुआ था, जबकि भारत में इसने नेट 25.68 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 47.22 करोड़ रुपए रहा था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को सेमी हिट करार दिया गया था।

58
Image Credit : Social Media

हॉलीवुड में बना था 'मैंने प्यार क्यों किया' का रीमेक?

बताया जाता है कि 2011 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'जस्ट गो फॉर इट' 'मैंने प्यार क्यों किया' की रीमेक थी। हालांकि, असलियत यह है कि ये दोनों ही फ़िल्में 1969 में आई हॉलीवुड फिल्म 'कैक्टस फ्लावर' की कॉपी थीं।

68
Image Credit : Social Media

बॉलीवुड में पहले भी बनी इस कहानी पर फिल्म

1969 में आई अमेरिकी फिल्म 'कैक्टस फ्लावर' पर बेस्ड 'मैंने प्यार क्यों किया' इकलौती हिंदी फिल्म नहीं है। इससे पहले 1995 में आई 'दिल का डॉक्टर' बनाई गई थी, जिसमें अनुपम खेर की मुख्य भूमिका थी। हालांकि, यह फिल्म थिएटर में रिलीज नहीं हुई थी, बल्कि टीवी पर रिलीज की गई थी।

78
Image Credit : Social Media

दो एक्ट्रेसेस के लिए बेहद खास है 'मैंने प्यार क्यों किया'

'मैंने प्यार क्यों किया' दो एक्ट्रेसेस के लिए बेहद खास थी। एक कैटरीना कैफ, जिनके करियर की यह पहली सक्सेसफुल और बड़ी फिल्म थी। दूसरी बीना काक, जिन्होंने राजनीति से बॉलीवुड में कदम रखा था और यह उनकी डेब्यू फिल्म थी।

88
Image Credit : Social Media

पहले किसी और नाम से बनने वाली थी 'मैंने प्यार क्यों किया'

रिपोर्ट्स की मानें तो डायरेक्टर डेविड धवन 'मैंने प्यार क्यों किया' को 'सॉरी मैं शादीशुदा हूं' के नाम से बनाना चाहते थे। लेकिन बाद में उन्होंने नाम बदलने का फैसला लिया।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
सलमान खान
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Sunny Deol की ठुकराई वो फिल्म, जिसने गोविंदा की एंट्री होते ही हिला दिया था बॉक्स ऑफिस!
Recommended image2
Saif Ali Khan और अमृता सिंह की मोहब्बत, फिर क्या Kareena Kapoor बनी अलगाव की वजह?
Recommended image3
Mohan Bhagwat की बहुत बड़ी फैन ये एक्ट्रेस, अदनान सामी मिले RSS चीफ से
Recommended image4
Neena Gupta को डायरेक्टर ने दी 'मां-बहन की गाली', फिर भी करती रही काम, बताई वजह
Recommended image5
Border 2 Collection Day 17: सनी देओल की फिल्म ने तीसरे संडे इतना कमाया, देखें टोटल कलेक्शन
Related Stories
Recommended image1
Salman Khan New Movie : सलमान खान की नई फिल्म 'बैटल ऑफ़ गलवान', देखें भाईजान का फर्स्ट लुक
Recommended image2
Battle Of Galwan: सलमान खान संग पहली बार काम कर रही यह हीरोइन, खुद बताया कैसे मिली फिल्म
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved