सलमान खान 60 साल के हो गए हैं। जाहिरतौर पर वे बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कई ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दी हैं। लेकिन उनकी 6 फ़िल्में ऐसी हैं, जिनके लिए वे पहली पसंद नहीं थे। डालिए इन 6 फिल्मों पर एक नज़र.…
यह बतौर लीड एक्टर सलमान खान की पहली फिल्म भी है। 1989 में रिलीज हुई इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया था। मेकर्स ने सलमान से पहले दीपक तिजोरी, फराज खान और पियूष मिश्रा को अप्रोच किया था। दीपक ऑडिशन में फेल हो गए थे। वहीं फराज बीमार पड़ गए थे। पियूष मिश्रा ने फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था। फाइनली सलमान खान को यह रोल मिला। बताया जाता है कि सलमान पहली नज़र में सूरज को पसंद नहीं आए थे। हालांकि, वे उनके स्क्रीन टेस्ट से प्रभावित हो गए थे।
बताया जाता है कि 'हम आपके हैं कौन' के लिए आमिर खान सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे। लेकिन आमिर को स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई और उन्होंने मना कर दिया। इस तरह यह ब्लॉकबस्टर फिल्म सलमान के खाते में आ गई।
23
3. करन अर्जुन (1995)
ब्लॉकबस्टर 'करन अर्जुन' के लिए डायरेक्टर राकेश रोशन की पहली पसंद अजय देवगन और शाहरुख़ खान थे। लेकिन अजय शाहरुख़ वाला रोल करना चाहते थे, जबकि रोशन ने उन्हें सलमान वाला रोल ऑफर किया था। बात नहीं बनी तो अजय बाहर हुए। शाहरुख़ खान ने भी फिल्म छोड़ दी थी। फिर रोशन ने आमिर खान और सलमान खान को अप्रोच किया। दोनों मान गए। लेकिन इसी दौरान शाहरुख़ खान ने वापसी कर ली और आमिर ने फिल्म से किनारा कर लिया।
बताया जाता है कि सूरज बड़जात्या ने आमिर खान को 'हम साथ साथ हैं' में सलमान खान वाले रोल के लिए अप्रोच किया था। लेकिन आमिर उस वक्त 'रंगीला' समेत अन्य फिल्मों में व्यस्त थे। इसके अलावा उन्हें इस फैमिली ड्रामा की स्क्रिप्ट भी पसंद नहीं आई। जब आमिर फिल्म करने तैयार ना हुए तो बड़जात्या ने सलमान को इसका ऑफर दिया।
33
5.तेरे नाम (2003)
बताया जाता है कि ब्लॉकबस्टर 'तेरे नाम' के लिए सबसे पहले संजय कपूर को अप्रोच किया गया था। लेकिन उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया। इसके बाद निर्माता अजय देवगन के पास गए। लेकिन वे भी राधे का रोल करने तैयार ना हुए। फाइनली, सलमान खान को फिर ऑफर हुई और वे इसके लिए तैयार भी हो गए। वैसे इस फिल्म को पहले अनुराग कश्यप डायरेक्ट कर रहे थे। लेकिन कुछ मतभेदों के चलते वे बाहर हो गए और सतीश कौशिक ने फिल्म की कमान संभाली। फिल्म की लीड एक्ट्रेस के तौर पर अमीषा पटेल पहली पसंद थीं। लेकिन अन्य कमिटमेंट्स के चलते उन्होंने ऑफर ठुकराया और यह भूमिका चावला को मिल गई।
6.दबंग (2010)
रिपोर्ट्स की मानें तो 'दबंग' में इंस्पेक्टर चुलबुल पांडे का रोल पहले अरबाज़ खान करना चाहते थे। हालांकि, बाद में उन्होंने इसे प्रोड्यूस करने का फैसला लिया। डायरेक्टर अभिनव कश्यप के मुताबिक़, बाद में अरबाज़ ने सोहेल को कहानी सुनाई तो उन्होंने यह रोल करने की इच्छा जताई। जबकि कश्यप फ़िल्म में रणदीप हुड्डा या इरफ़ान खान को लेना चाहते थे। अरबाज़ और सोहेल ने इसके लिए मना कर दिया। बाद में अरबाज़ की सलाह पर सलमान खान को चुलबुल पांडे का रोल दिया गया।