Salman 60th Birthday Party. सलमान खान के लोनावाला फार्महाउस पर 60वें बर्थडे में संगीता बिजलानी, सोहेल खान, हुमा कुरैशी, धोनी, मनीष पॉल, मीका सिंह पहुंचे। पैपराजी संग केक काटा। बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर बीइंग ह्यूमन बिलबोर्ड। 

सुपरस्टार सलमान खान हर साल अपना बर्थडे धूमधाम से मनाते हैं। उनके लोनावाला स्थित फार्महाउस पर शानदार पार्टी होती है, जहां भाईजान के चाहने वालों का जमावड़ा होता है। अपने 60वें बर्थडे की पार्टी भी सलमान ने फार्महाउस पर होस्ट की, जिसमें परिवार के सदस्यों के अलावा कई सेलेब्स ने शिरकत की। खास बात यह है कि मुंबई से 80 किमी. से भी ज्यादा दूर इस लोकेशन पर देर रात तक सितारों की आवाजाही लगी रही। कोई यहां कार से पहुंचा तो किसी ने वैन्यू तक पहुंचने के लिए स्कूटी का सहारा लिया।

सलमान खान की बर्थडे पार्टी में इन सितारों ने की शिरकत

सलमान खान के 60वें जन्मदिन की पार्टी में उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। 65 साल की संगीता इस दौरान ना केवल बेहद खूबसूरत, बल्कि काफी यंग भी दिख रही थीं। वैसे, संगीता सलमान की वो एक्स हैं, जो उनके हर सुख-दुख में साथ खड़े होने वालों में शामिल रहती हैं।

 

View post on Instagram
 

 

संगीता बिजलानी के अलावा सलमान के भाई सोहेल खान, एक्टर और टीवी होस्ट मनीष पॉल, सिंगर मीका सिंह, एक्ट्रेस हुमा कुरैशी, जेनेलिया देशमुख, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और पॉलिटिशियन जीशान सिद्दीकी समेत कई सेलेब्स को सलमान के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए लोनावाला पहुंचे।

 

View post on Instagram
 

 

View post on Instagram
 

 

View post on Instagram
 

 

View post on Instagram
 

 

View post on Instagram
 

 

View post on Instagram
 

 

View post on Instagram
 

 

View post on Instagram
 

 

सलमान ने पैपराजी के साथ काटा केक

लोनावाला फार्महाउस पर अपने 60वें जन्मदिन का जश्न शुरू होने से पहले सलमान ने वहां पैपराजी के साथ केक काटा। पैपराजी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके से भी उनके वीडियो वायरल हो रहे हैं।

 

View post on Instagram
 

 

मुंबई ने दिया सलमान को रेयर सम्मान

मुंबई में सलमान खान के बर्थडे पर उन्हें सबसे रेयर सम्मानों में से एक दिया गया। उनके 60वें बर्थडे पर बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर उनका सबसे बड़ा बिलबोर्ड बनाया गया। इसमें सलमान खान की तस्वीरों के साथ उनकी संस्था बीइंग ह्यूमन को रोशनी से हाईलाइट किया गया। यह मुंबई का सबसे बड़ा कैनवास है, जिस पर फीचर होने का मौक़ा कुछ खास लोगों को ही मिलता है।

 

View post on Instagram