सरदार जी 3 विवाद: दिलजीत दोसांझ पर मीका सिंह ने निकाली भड़ास, बताया फेक सिंगर

Published : Jun 25, 2025, 09:16 AM ISTUpdated : Jun 25, 2025, 09:19 AM IST
Mika Singh Slams Diljit Dosanjh

सार

Sardaar Ji 3 Controversy: दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 को लेकर चल रहा विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म में पाकिस्तानी हीरोइन हानिया आमिर के होने से कॉन्ट्रोवर्सी हो रही हैं। अब मीका सिंह ने भी दिलजीत पर भड़ास निकाली है।

Mika Singh Slams Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा एक बार फिर मोस्ट अवेटेड हॉरर कॉमेडी सरदार जी 3 (Sardaar Ji 3 ) के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने के लिए तैयार हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसमें पाकिस्तानी हीरोइन हानिया आमिर को देखकर सभी का माथा ठनका था। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म सरदार जी 3 और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) विवादों में आ गए हैं। दिलजीत को जमकर क्रिटिसाइज किया जा रहा है। इतना ही नहीं फिल्म के मेकर्स ने यह तक फैसला ले लिया है कि मूवी को भारत में रिलीज नहीं किया जाएगा। अब मीका सिंह (Mika Singh) ने भी दिलजीत पर भड़ास निकाली है और फेक सिंगर तक कह दिया है।

दिलजीत दोसांझ पर भड़के मीका सिंह

मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 को लेकर चल रहे विवाद के बीच उनपर भड़ास निकाली है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए मीका ने दिलजीत की जमकर आलोचना की। मीका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा- 'दोस्तों, जैसा कि हम सभी जानते हैं, भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध अभी ठीक नहीं चल रहे हैं। फिर भी कुछ लोग अपनी जिम्मेदारी भूल गए हैं और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार कर रहे हैं। सीमा पार के आर्टिस्ट से जुड़ा कोई भी कॉन्टेंट जारी करने से पहले दो बार सोचना चाहिए। खासकर तब जब हमारे देश की गरिमा का सवाल हो।' उन्होंने आगे लिखा- फवाद खान और वाणी कपूर की एक फिल्म थी, जिसका कईयों ने विरोध किया था लेकिन कुछ लोग अभी भी मैसेज नहीं समझ पा रहे हैं। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि एक नकली सिंगर, भारत में हजारों फैंस के साथ 10 शो करने के बाद अब गायब हो गया है और उसने धोखा दिया है। इतना ही नहीं फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने भी हनिया के साथ काम करने के लिए दिलजीत की आलोचना की और उनके सभी प्रोजेक्ट पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग की।

क्या बोले थे दिलजीत दोसांझ

फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी हीरोइन को लेकर चल रहे विवाद पर दिलजीत दोसांझ ने बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म की शूटिंग इस साल के शुरुआत में राजनीतिक तनाव बढ़ने से पहले ही हो चुकी थी। जब ये फिल्म बनी थी, तब सिचुएशन सब ठीक थी, अब सिचुएशन हमारे हाथ में नहीं है। इसलिए अगर निर्माता इसे विदेश में रिलीज करना चाहते हैं तो मैं उनका समर्थन करता हूं। बता दें कि मेकर्स ने फिल्म को देश में रिलीज नहीं करने का फैसला लिया है। हालांकि, इसे 27 जून को भारत को छोड़कर बाकी देशों के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

सरदार जी 3 के बारे में

बात दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 की करें तो ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इसमें यूनाइटेड किंगडम में एक हवेली से एक आत्मा को निकालने का काम दिलजीत को सौंपा जाता है। अमर हुंदल के निर्देशन में बनी फिल्म सरदार जी 3 में गुलशन ग्रोवर, मानव विज, नासिर चिन्योती, मोनिका शर्मा और सलीम अलबेला लीड रोल में हैं।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Border 2 Day 11 Collection : सनी देओल की फिल्म ने 'पद्मावत' को पछाड़ा, अगला टारगेट ये 7 फ़िल्में
Karan Johar का बड़ा दांव! सुपरफ्लॉप हीरो संग बना रहे हॉरर-थ्रिलर, शूटिंग पर बड़ा अपडेट