NMACC इवेंट में शाहरुख खान का डैपर लुक देखकर 'मर मिटी' दीपिका पादुकोण, फैंस ने बताया आर्यन खान से ज्यादा यंग

Published : Apr 01, 2023, 01:36 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क । मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्च इवेंट के मौके पर दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के नए लुक पर रिएक्ट किया है।  शाहरुख खान की एक तस्वीर को इस इवेंट के दौरान उनकी मैनजर ने पोस्न्ट की थी। इस लुक पर दीपिका मर मिटी हैं ।

PREV
17

वायरल पोस्ट में शाहरुख ने एक ब्लैक वी-नेक टी-शर्ट, ब्लैक पैंट और एक ब्लैक ब्लेज़र पहना था। जिसे डायमंड पेंडेंट के साथ पेयर किया गया था।

27

हालांकि किंग खान ने इस इवेंट में शिरकत तो नहीं की थी, लेकिन उनके मैनेजर ने एसआरके की एक पिक शेयर करके महफिल में चार चांद लगा दिए।

37

स्टाइलिस्ट शालीना नथानी ने इवेंट के लिए शाहरुख के लुक की एक तस्वीर शेयर की। उसने इसे कैप्शन दिया, "DEADDDDD !!!! @iamsrk आज @nmacc.india की ओपनिंग के लिए।" शाहरुख खान ने इस पिक में कस्टम-मेड ड्रेस पहनी हुई थी।

47

इसके तत्काल बाद, दीपिका पादुकोण ने पोस्ट पर रिएक्ट किया, "मी टू!" उनके कई फैंस ने दीपिका और शाहरुख की एक साथ सेल्फी शेयर करने की रिक्वेसट की। एक फैन ने लिखा, "@दीपिका पादुकोण हमें पठान का प्रमोशन भी नहीं मिला, कृपया सेट से या कहीं भी आप दोनों की एक सेल्फी ड्रॉप करें।" एक दूसरे ने कहा, "रणवीर भी उसे पसंद कर रहे होंगे, वह उससे प्यार करता है।" एक फैंस ने यह भी कहा, "@दीपिका पादुकोण और शाहरुख के साथ एक और फिल्म"।

57

शाहरुख और दीपिका फिलहाल पठान की बंपर सक्सेस का आनंद उठा रहे हैं। शुक्रवार को NMACC इवेंट में दीपिका क्रीम-बेज फ्लोरल शर्ट और लॉन्ग श्रग के साथ पैंट में नज़र आईं थीं। उसने एक हेड एक्सेसरी भी पहनी थी। वह इवेंट में रणवीर सिंह के साथ पहुंचीं जिन्होंने सफेद शेरवानी पहनी हुई थी।

 

67

इस कार्यक्रम में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना खान और बेटे आर्यन खान पहुंचे थे । हालांकि  शाहरुख खान इवेंट में नहीं पहुंचे। 

77

शाहरुख की पत्नी गौरी को बेज रंग के गाउन में देखा गया, जबकि सुहाना लाल रंग के स्ट्रैपलेस गाउन में और आर्यन काले रंग की पैंट के साथ सोने और काले रंग के ब्लेज़र में खूबसूरत दिखीं। पैपराजी को पोज देते वक्त इन तीनों के साथ सलमान खान भी थे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories