
एंटरटेनमेंट डेस्क. सुपरस्टार शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan) गुरुवार रात अपनी मैनेजर पूजा ददलानी (Pooja Dadlani) के घर के बाहर स्पॉट हुए। उनके साथ उनकी पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) भी थीं। खास बात यह है कि जिस वक्त शाहरुख़ और गौरी पूजा के घर से निकलते हुए नजर आए, उस वक्त काफी तेज बारिश हो रही थी। दोनों को घर से निकलते देख वहां मौजूद पैपराजी और फैन्स ने उनकी तस्वीरें और वीडियो लेने शुरू कर दिए। लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी, क्योंकि शाहरुख़ खान ने ना केवल उन्हें नजरअंदाज किया, बल्कि उन्होंने अपना मुंह तक छुपा लिया।
वायरल हो रहा शाहरुख़ और गौरी का वीडियो
शाहरुख़ खान और गौरी खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें सुपरस्टार को पैपराजी को चकमा देते देखा जा सकता है। वीडियो देखें तो पाते हैं कि शाहरुख़ खान के सिक्योरिटी गार्ड काले छाते से उन्हें कवर करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, शाहरुख़ अपनी कार में बैठकर मुंह छुपाते हुए वहां से निकल जाते हैं। दूसरी ओर गौरी भी पैपराजी से अपना चेहरा छुपा रही हैं। उन्होंने व्हाइट कलर की शर्ट पहनी हुई है और कार में उनके साथ बेटा अबराम भी है।
लोगों ने जताई शाहरुख़ खान के प्रति दीवानगी
वीडियो देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स शाहरुख़ खान के प्रति अपनी दीवानगी जाहिर कर रहे हैं। मसलन, एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "कोई भी किंग खान को नहीं पकड़ सकता।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "हमारा जवान।" एक यूजर ने लिखा है, "बादशाह।" वहीं एक अन्य यूजर ने उन्हें किंग बताया है।
‘जवान’ में नजर आएंगे शाहरुख़ खान
वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार ब्लॉकबस्टर 'पठान' में दिखाई दिए शाहरुख़ खान की अगली फिल्म 'जवान' है, जो 7 सितम्बर को रिलीज होगी। एटली कुमार के निर्देशन वाली इस फिल्म में शाहरुख़ के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण और प्रियामणि जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे। एटली और शाहरुख़ खान का यह पहला कॉम्बिनेशन है। वहीं, नयनतारा भी इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।
और पढ़ें…
308 लड़कियों के साथ सोए संजय दत्त, इन 8 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से जुड़ा नाम
पर्दे के इकलौते 'भगवान', जो राम ही नहीं लक्ष्मण का रोल भी कर चुके
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।