बॉक्स ऑफिस पर 'पठान' ने तोड़ा 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म

Published : Mar 03, 2023, 07:49 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख़ खान स्टारर एक्शन ड्रामा 'पठान' ने हिंदी बेल्ट में सभी इंडियन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह अब तक की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' (हिंदी वर्जन) को पछाड़ सबसे कमाऊ हिंदी फिल्म बन गई है। देखें टॉप की लिस्ट…

PREV
16

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'पठान' ने 36 दिन में भारत में (सभी वर्जन मिलाकर) लगभग 528.29 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। लेकिन अगर सिर्फ हिंदी वर्जन की बात करें तो इसका कलेक्शन करीब 510.65 करोड़ रुपए हो गया है।

26

उम्मीद जताई जा रही है कि 37वें दिन यानी शुक्रवार (3 मार्च) को यह फिल्म लगभग 70 लाख रुपए कमा सकती है। इस हिसाब से शाहरुख़ के साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म का कुल कलेक्शन 511 करोड़ रुपए को क्रॉस कर रहा है, जो कि 'बाहुबली 2' से ज्यादा है।

36

प्रभास और राणा दग्गुबती स्टारर 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' के हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस लगभग 510.99 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी यह तेलुगु फिल्म 28 अप्रैल 2017 को रिलीज हुई थी।

46

कन्नड़ फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' का हिंदी वर्जन इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। यश स्टारर इस कन्नड़ फिल्म ने हिंदी बेल्ट में लगभग 434.70 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 14 अप्रैल 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया था।

56

चौथे नंबर पर मौजूद नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'दंगल' ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 387.38 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। आमिर खान स्टारर यह फिल्म 23 दिसंबर 2016 को रिलीज हुई थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories