Published : Jan 27, 2023, 07:32 AM ISTUpdated : Jan 27, 2023, 09:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस का मौसम बदल दिया है। पठान ने बॉलीवुड में पड़े सूखे को पलभर में मिटा दिया। फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी शाहरुख की फिल्में गदर मचा चुकी हैं।
आपको बता दें कि शाहरुख खान की तीन फिल्में हैप्पी न्यू ईयर, चेन्नई एक्सप्रेस और दिलवाले ने बॉक्स ऑफिस पर कुल मिलाकर 1200 करोड़ से ज्यादा की कमाई। इस कमाई में शाहरुख की दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (4 करोड़ बजट) और बाजीगर (4 करोड़ बजट) जैसी 8-8 फिल्मों से ज्यादा बनाई जा सकती है।