इन 7 ब्लॉकबस्टर फिल्मों की पहली पसंद नहीं थे शाहरुख खान, लिस्ट देखकर घूम जाएगा दिमाग

Published : Oct 31, 2025, 07:30 PM IST

शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनकी उन फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनकी पहली पसंद शाहरुख नहीं थे। इसके बाद जब यह शाहरुख की झोली में गिरीं, तो यह सुपरहिट हो गईं।

PREV
17
डर

फिल्म 'डर' के मेकर्स इसमें पहले आमिर खान को लेना चाह रहे थे, लेकिन जब उन्होंने फिल्म छोड़ दी, तो शाहरुख खान को इसमें लिया गया।

27
दीवाना

फिल्म दीवाना के लिए मेकर्स की पहली पसंद अरमान कोहली थे, लेकिन मेकर्स और अरमान के बीच मतभेद के कारण शाहरुख खान को इसमें लीड रोल मिला था।

37
बाजीगर

फिल्म बाजीगर से शाहरुख खान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली। हालांकि, इस फिल्म में मेकर्स पहले सलमान खान को लेना चा रहे थे।

47
​दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के मेकर्स सबसे पहले टॉम क्रूज को लेना चाह रहे थे। हालांकि, इसके बाद उन्होंने शाहरुख खान को फिल्म ऑफर की।

57
करण अर्जुन

'करण अर्जुन' के मेकर्स की पहली पसंद सनी देओल थे। हालांकि, सनी किसी और फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, इस वजह से उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया और फिर ये शाहरुख खान की झोली में आकर गिर गई।

67
चक दे इंडिया

फिल्म 'चक दे इंडिया' के मेकर्स की भी पहली पसंद सलमान खान थे, लेकिन सलमान के इनकार करने के बाद यह फिल्म शाहरुख खान की झोली पर आ गिरी।

77
राजू बन गया जेंटलमैन

फिल्म 'राजू बन गया जेंटलमैन' को आमिर खान ने रिजेक्ट कर दिया था। इसके बाद यह फिल्म शाहरुख खान को ऑफर हुई।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories