Shefali Jariwala Death: क्या ये है कांटा लगा गर्ल की मौत की वजह, किसने किया खुलासा

Published : Jun 29, 2025, 08:06 AM IST
shefali jariwala death reason

सार

Shefali Jariwala Death: कांटा लगा गर्ल के नाम से फेमस शेफाली जरीवाला की दिल का दौरा पड़ने की वजह से मौत हो गई। इसी बीच उनसे जुड़े एक सूत्र ने का कहना है कि एंटी-एजिंग दवाएं कार्डियक अरेस्ट का एक बड़ा कारण हो सकती हैं। 

Shefali Jariwala Death Reason: एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात निधन हो गया था। वहीं, शनिवार शाम को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके करीबी, परिवार और कई टीवी सेलेब्स शामिल हुए थे। शेफाली की अचानक मौत की चल रही जांच में कई जानकारियां सामने आई हैं। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने गवाहों के बयानों, जब्त किए गए सबूतों और शुरुआती फोरेंसिक इनपुट के आधार पर खास जानकारी इकट्ठा की है। इसी बीच शेफाली से जुड़े से एक करीबी सूत्र ने उनकी मौत को लेकर खुलासा किया है, जो काफी चौंकाने वाला है।

क्या एंटी एजिंग दवाइयां है शेफाली जरीवाला की मौत का कारण

शेफाली जरीवाला से जुड़े एक सूत्र ने एनडीटीवी को बताया कि वे पिछले सात-आठ सालों से नियमित रूप से एंटी एजिंग दवाइयां ले रही थीं। 27 जून को घर में पूजा थी, जिसके चलते शेफाली ने व्रत रखा था। व्रत होने के बावजूद उन्होंने दोपहर में एंटी एजिंग दवा का इंजेक्शन लिया था। ये दवाइयां उन्हें सालों पहले डॉक्टर ने लेने की सलाह दी थी और तब से वो हर महीने ये ट्रीटमेंट ले रही हैं। पुलिस की अब तक की जांच में ये बात सामने आई है कि ये दवाइयां कार्डियक अरेस्ट की बड़ी वजह हो सकती हैं। सूत्र ने आगे बताया- रात 10 से 11 बजे के बीच शेफाली की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। शरीर कांपने लगा था और वह बेहोश हो गईं थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उस समय घर पर शेफाली, पति पराग त्यागी, मां और कुछ अन्य लोग मौजूद थे।

फोरेंसिक टीम ने जब्त की कई चीजें

सूत्र ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घर से कई तरह की दवाइयां जब्त की हैं, जिनमें एंटी-एजिंग शीशियां, विटामिन सप्लीमेंट और गैस्ट्रिक गोलियां शामिल हैं। जांच के तहत कई लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। बता दें कि पुलिस ने अब तक इस मामले में 8 लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें परिवार के सदस्य, घरेलू नौकर और बेलव्यू अस्पताल के डॉक्टर शामिल हैं। जांच में अब तक विवाद या झगड़े का कोई संकेत नहीं मिला हैं। पुलिस और फोरेंसिक टीम अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और दवाओं की लैब में जांच होने का बाद आगे की कार्रवाई करेगी। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो शेफाली की मौत का आधिकारिक कारण अभी भी पता नहीं चल पाया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी।

शेफाली जरीवाला के बारे में

शेफाली जरीवाला को सबसे पहले 2002 के म्यूजिक वीडियो कांटा लगा से पॉपुलैरिटी मिली थी। इस गाने ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। इसके बाद में वो अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ फिल्म मुझसे शादी करोगी में नजर आईं थी। सालों में उन्होंने टेलीविजन की ओर रुख किया और पति पराग त्यागी के साथ डांस रियलिटी शो नच बलिए में भाग लिया था। वे बिग बॉस 13 का भी हिस्सा रही थीं।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी
Dhurandhar 2 OTT Release Update: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 कब-किस ओटीटी पर होगी रिलीज, पढ़ें डिटेल