Stree 2 हिट होते ही श्रद्धा कपूर की लगी लॉटरी, हाथ आई इस सुपरस्टार की धांसू मूवी

Shraddha Kapoor In Krrish 4. फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखा रही है। इसी बीच दावा किया जा रहा है कि स्त्री 2 की श्रद्धा कपूर की लॉटरी लग गई है और उन्हें ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 में कास्ट किया जा रहा है।

 

Rakhee Jhawar | Published : Aug 18, 2024 6:17 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त जलवा दिखा रही है। स्त्री 2 के धमाके के बीच श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को लेकर एक धांसू खबर सामने आ रही है। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की कृष (Krrish) फ्रेंचाइजी के चौथे पार्ट में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को रिप्लेस कर दिया है। अगर खबर सच है तो श्रद्धा पहली बार ऋतिक के साथ स्क्रीन पर रोमांस करतीं नजर आएंगी। आपको बता दें कि 2012 में आई कृष 3 ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। फिल्म को राकेश रोशन डायरेक्ट करेंगे।

ऋतिक रोशन की Krrish फ्रेंचाइजी का अपडेट

Latest Videos

काफी समय से ऋतिक रोशन की Krrish फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट चर्चा में बना हुआ है। इस फिल्म के सभी पार्ट बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रहे। भारत की पहली सुपरहीरो फिल्म कृष ने हमेशा ने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़े हैं। आखिरी फिल्म यानी कृष 3 ने तो 400 करोड़ का बिजनेस किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक की मोस्ट अवेटेड फिल्म कृष 4 इस साल नहीं बल्कि 2025 में फ्लोर पर आ सकती है। वहीं, फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने मूवी का बिग अपडेट देते हुए बताया कि इसमें लीड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो श्रद्धा फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को रिप्लेस करेंगी। बता दें कि प्रियंका कृष फ्रेंचाइजी की 3 फिल्मों में लीड एक्ट्रेस रहीं हैं।

श्रद्धा कपूर की Stree 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल

15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस तहलका मचा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने 2 दिन में ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली थी। वहीं, स्त्री 2 के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने ओपनिंग डे पर गदर मचाते हुए 54.35 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 31.4 करोड़ की कमाई की। फिल्म के तीसरे दिन के बिजनेस की बात करें तो यह 43.85 करोड़ रहा। फिल्म ने तीन दिन में 135.7 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। आपको बता दें कि 2018 में आई फिल्म स्त्री का सीक्वल है स्त्री 2। डायरेक्टर अमर कौशिक ने स्त्री 2 को करीब 35 करोड़ के बजट में तैयार किया है।

ये भी पढ़ें...

1 HIT ने बनाया नेशनल क्रश, अब हालत ऐसी इस हसीना को पहचानना भी मुश्किल

STREE 2 का तहलका, हिला BOX OFFICE, तीसरे दिन किया इतना भयानक कलेक्शन

 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
कार से हो सकता हैं कैंसर! 99% गाड़ियों में है खतरा