
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर श्याम बेनेगल (Shyam Benegal) का सोमवार (23 दिसंबर 2024) को निधन हो गया था। वे 90 साल के थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। बेनेगल के निधन से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बेनेगल के निधन पर शोक जताया और श्रद्धांजलि दी। इसी बीच श्याम बेनेगल के अंतिम संस्कार को लेकर ताजा जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को दोपहर 2 बजे मुंबई दादर के शिवाजी पार्क स्थित शमशान घाट पर होगा। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके पेडर रोड स्थित घर पर रखा जाएगा। इसके बाद घर से करीब 12 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।
श्याम बेनेगल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- श्री श्याम बेनेगल जी के निधन से गहरा दुख हुआ है, जिनकी कहानी कहने के अंदाज ने भारतीय सिनेमा पर हमेशा गहरा प्रभाव डाला। उनके काम को अलग-अलग फील्ड के लोगों से हमेशा तारीफ मिली। उनके परिवार और फैंस के लिए संवेदनाएं। ओम शांति। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त किया है।
श्याम बेनेगल के निधन पर बॉलीवुड इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। कई स्टार्स ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी। फिल्मकार शेखर कपूर ने पोस्ट शेयर कर लिखा- बेनेगल को हमेशा ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने अंकुर और मंथन जैसी फिल्मों के साथ हिंदी सिनेमा को एक नई दिशा दी। मनोज बाजपेयी ने लिखा- श्याम बेनेगल एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने कहानी कहने की कला को अलग तरीके से परिभाषित किया। जुबैदा में उनके साथ काम करने मौका मिला, जिसने मुझे काफी प्रभावित किया। काजोल ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा- भारतीय सिनेमा में बेनेगल का योगदान अतुलनीय है और उनकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी। करन जौहर ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा- आपके सिनेमा के लिए धन्यवाद...। साउथ एक्टर चिरंजीवी ने भी बेनेगल को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा- हमारे देश के बेहतरीन फिल्मकारों में से एक श्याम बेनेगल के निधन पर गहरा दुख हुआ। उन्होंने सबसे प्रतिभाशाली प्रतिभाओं की खोज की थी।
ये भी पढ़ें...
वो फिल्ममेकर, जिसने जीते थे 18 नेशनल अवॉर्ड
श्याम बेनेगल की कोठे वाली वो फिल्म, जिसने मचाया था बवाल, जो बनी 28 दिन में
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।