'सत्यप्रेम की कथा' देखने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया फिल्म का रिव्यू, पत्नी कियारा आडवाणी के लिए कह दी यह बात

Published : Jun 30, 2023, 10:25 AM ISTUpdated : Aug 23, 2023, 05:14 PM IST
siddharth-malhotra-praises-kiara-advani-movie-satyaprem-ki-katha

सार

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 'सत्यप्रेम की कथा' को देखने के बाद अपनी पत्नी कियारा आडवाणी की जमकर तारीफ की है। इस खूबसूरत मैसेज को देखने के बाद कियारा ने भी अपने पति पर जमकर प्यार लुटाया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। अब कियारा के पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म का रिव्यू किया है। इसके साथ ही सिद्धार्थ ने कियारा और 'सत्यप्रेम की कथा' की टीम की खूब तारीफ भी की है। वहीं इस खास पोस्ट को देखने के बाद कियारा ने भी सिद्धार्थ पर खूब प्यार लुटाया है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा का खूबसूरत नोट

सिद्धार्थ ने कियारा की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'यह एक खूबसूरत सोशल मैसेज के साथ एक प्यारी सी लव स्टोरी है, पूरी कास्ट के शानदार परफॉर्मेंस से भरी, लेकिन कथा तुम्हारे पास मेरा दिल है। कियारा मैं बहुत खुश हूं कि तुमने इस किरदार को निभाने के लिए चुना। इस फिल्म में तुम्हारी परफार्मेंस बहुत प्रभावशाली थी। आपको और पूरी टीम को बधाई।

पति सिद्धार्थ के इस पोस्ट को देखने के बाद कियारा ने इस पर रिएक्ट करते हुए लिखा, 'थैंक्यू माय लव'। 'सत्यप्रेम की कथा' ने रिलीज के पहले दिन लगभग 9 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के अलावा सुप्रिया पाठक कपूर, गजराज राव, सिद्धार्थ रांदेरिया, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव, निर्मित सावंत और शिखा तल्सानिया भी अहम भूमिका में हैं।

2023 में हुई है कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी

'सत्यप्रेम की कथा' की रिलीज के एक दिन पहले सिद्धार्थ इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे। इस दौरान वो कियारा को चीयर करते हुए नजर आए थे। आपको बता दें कियारा और सिद्धार्थ ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इसी साल फरवरी में एक-दूसरे से शादी की है। सिद्धार्थ और कियारा ने 2021 में आई फिल्म 'शेरशाह' में साथ काम किया है। इस फिल्म के सेट से ही उनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी।

और पढ़ें..

VIDEO: सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे कार्तिक आर्यन, इस तरह मांगी 'सत्यप्रेम की कथा' की सफलता के लिए दुआ

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2: 19 दिन में 1600 करोड़ पार, अब 'पुष्पा 2' को धूल चटाने को बेकरार
Dhurandhar 2 Collection Day 20: खस्ता हाल रणवीर सिंह की फिल्म, क्या पछाड़ पाएगी पुष्पा 2 को?