
sonakshi sinha childhood bonding love kush brothers angry zaheer iqbal wedding : सोनाक्षी सिन्हा ( Sonakshi Sinha ) ने हाल ही में बचपन में अपने भाइयों के साथ अपनी बॉडिंग के बारे में खुलासा किया। सोनाक्षी के दो जुड़वां भाई हैं, लव और कुश। सोनाक्षी शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की सबसे छोटी बेटी हैं। चाइल्डहुड में सोनाक्षी को उसके माता-पिता बहुत लाड़-प्यार देते थे । सोनाक्षी के दोनों सगे भाइयों को इससे जलन होती थी।
परिवार संग मन्नत छोड़कर जा रहे शाहरुख़ खान! जानिए अब कहां रहेंगे?
हाउटरफ्लाई के साथ एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने अपने भाई-बहन के साथ घरेलू लड़ाई के बारे में बात की है। एक्ट्रेस ने कहा कि “मैं सबसे छोटी, घर की लड़की तो सबसे लाडली। तो भाईयों को जलन भी तो होती थी। इसकी वजह से अक्सर वे अपना गुस्सा हमपर निकाल दिया करते थे।
John Abraham की 1911 मूवी पर अपडेट,The Diplomat ने फुटबॉल फैंस को दिया बड़ा झटका
सोनाक्षी ने बताया कि सभी भाई-बहन लड़ते हैं। लव और कुश के साथ उनका झगड़ा भी आम घरों में होने वाली लड़ाई के जैसी ही थी। हालांकि, अपने भाइयों के साथ सोनाक्षी के बचपन की ये अनबन हाल ही में फिर दिखाई दी थी। दरअसल एक्ट्रेस ने मुस्लिम धर्म से आने वाले जहीर इकबाल से शादी की है। इस वेडिंग से उनके दोनों भाई नाराज थे। वे इसमें शामिल नहीं हुए थे। बाद में कुश को कुछ कार्यक्रमों में भाग लेते देखा गया, वहीं लव ने शादी को पूरी तरह से इग्नोर कर दिया था ।
सोनाक्षी ने पिछले साल 23 जून को जहीर इकबाल से शादी की थी। वेडिंग रिसेप्शन में शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा ने भाग लिया। सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा शादी से गायब रहे। लव ने एक क्रिप्टिक नोट भी शेयर किया था। जिससे इस बात का पता चलता है कि उनके और सोनाक्षी के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।