8 PHOTOS: सुभाष घई की बर्थडे पार्टी में सलमान खान का स्वैग, ऐश्वर्या-अभिषेक सहित ये सेलेब्स भी दिखे

Published : Jan 24, 2023, 09:28 AM ISTUpdated : Jan 24, 2023, 11:59 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. फिल्म इंडस्ट्री में शोमैन के नाम से फेमस डायरेक्टर सुभाष घई 24 जनवरी को 78 साल के हो गए हैं। बीती रात उन्होंने घर पर पार्टी दी, जिसमें सलमान खान-ऐश्वर्या राय सहित कई सेलेब्स शामिल हुए। बर्थडे बैश में शाहरुख खान की हीरोइन भी नजर आई।

PREV
18

सुभाष घई की जन्मदिन की पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। इस मौके पर सलमान खान का टशन देखने को मिला। लाल पैंट और जैकेट पहने सलमान ने स्टाइल में पोज भी दिए। वहीं, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय भी इस मौके पर नजर आए।

28

सुभाष घई ने पत्नी मुक्ता, बेटी मेघना और सलमान खान के साथ मिलकर बर्थडे केक काटा। इस मौके पर सलमान के एक्सप्रेशन देखने लायक थे।

38

शत्रुघ्न सिन्हा पत्नी पूनम सिन्हा के साथ इस मौके पर नजर आए। वहीं, दूसरे ओर सुभाष घई ने अपने हाथों से सलमान खान को केक खिलाया।

48

बर्थडे बैश में अनिल कपूर और अनुपम खेर एक-साथ पहुंचे। दोनों ने साथ में ही कैमरामैन को पोज भी दिए।

58

अपनी आवाज से सभी से दिलों पर राज करने वाली सिंगर अलका याग्निक भी सुभाष घई को जन्मदिन की बधाई देने पहुंची। इस मौके पर उनके पति नीरज भी थे।

68

इस मौके पर महिमा चौधरी भी नजर आई। बता दें कि सुभाष घई ने ही महिमा को पहली बार फल्म परदेश में एक्टिंग करने का चांस दिया था।

78

सुभाष घई को जन्मदिन की बधाई देने जैकी श्रॉफ पौधा लेकर पहुंचे। वहीं, राकेश रोशन भी इस मौके पर स्पॉट हुए।
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories