वो स्टार किड, जिसे फ्लॉप डेब्यू के बाद दनादन मिलीं 4 मूवी, एक तो सनी देओल के साथ

Published : Jun 08, 2025, 06:52 PM IST

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी के सितारे बुलंदी पर चल रहे हैं। उनकी डेब्यू फिल्म 'तड़प' भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हो। लेकिन उनकी आने वाली फिल्मों की फेहरिस्त बढ़ती जा रही है। अब चर्चा है कि उन्होंने अपने करियर की पांचवीं फिल्म साइन कर ली है। 

PREV
16

रिपोर्ट्स की मानें तो अहान शेट्टी ने बंगाली फिल्म डायरेक्टर बिरसा दास गुप्ता के निर्देशन में बन रही फिल्म साइन की है, जिसका टाइटल अभी तक तय नहीं हुआ है। यह उनकी अब तक साइन की गई 5वीं फिल्म होगी।

26

हिंदुस्तान टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि इस फिल्म को शिबाशीष सरकार प्रोड्यूस करेंगे। अभी तक फीमेल लीड तय नहीं की गई है। जैसे ही मेकर्स किसी हीरोइन को अहान शेट्टी के अपोजिट कास्ट करेंगे, वे इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान करेंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म इसी साल अक्टूबर में फ्लोर पर आ सकती है।

36

अहान शेट्टी ने 2021 में मिलन लुथरिया के निर्देशन वाली 'तड़प' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। यह फिल्म 2018 में आई तेलुगु मूवी RX100 की रीमेक थी। फिल्म में अहान के अपोजिट तारा सुतारिया नज़र आई थीं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी।

46

सुनील शेट्टी के बेटे ने जो दूसरी फिल्म साइन की, वह है 'सनक'। फिल्म का निर्देशन अदनान ए. शेख और यासिर जाह कर रहे हैं। अहान के अपोजिट इस फिल्म में पूजा हेगड़े बतौर लीड एक्ट्रेस दिखाई देंगी। साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। फिल्म 2026 में रिलीज हो सकती है।

56

अहान शेट्टी डायरेक्टर अनुराग सिंह की अपकमिंग वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' में भी अहम् किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में सनी देओल, रश्मिका मंदाना, वरुण धवन, परमवीर चीमा, दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे। फिल्म 1997 में आई जे.पी. दत्ता निर्देशित ब्लॉकबस्टर 'बॉर्डर' की सीक्वल है, जो 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।

66

अप्रैल 2025 में यह खबर सामने आई थी कि अहान शेट्टी डायरेक्टर शाद अली की अगली फिल्म में हीरो होंगे। हालांकि, इस फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है। कहा जा रहा है कि मेकर्स फिलहाल इस फिल्म में अहान के अपोजिट एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं। यह लव स्टोरी बेस्ड फिल्म होगी, जिसे वे अगले साल फ्लोर पर ला सकते हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories