- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 2 फ्लॉप, 2 डिजास्टर, 4 साल में इन 4 फिल्मों पर सिमटा Suniel Shetty की बेटी अथिया का करियर
2 फ्लॉप, 2 डिजास्टर, 4 साल में इन 4 फिल्मों पर सिमटा Suniel Shetty की बेटी अथिया का करियर
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी अब फिल्मों में काम नहीं करेंगी। उन्होंने बॉलीवुड से संन्यास ले लिया है। 10 साल पहले फिल्म इंडस्ट्री में आईं अथिया के संन्यास का ऐलान उनके पिता सुनील शेट्टी ने किया है। अथिया पूरे करियर में सिर्फ 4 फिल्मों में दिखीं…

सुनील शेट्टी की मानें तो 32 साल की अथिया का इंटरेस्ट अब फिल्मों में नहीं रहा है। वे अपनी बेटी और परिवार का ध्यान रखना चाहती हैं।
वैसे अथिया शेट्टी जब फिल्मों में आईं, तब 22 साल की थीं। 2015 में उन्होंने फिल्मों कदम रखा और 2019 में उनकी आखिरी फिल्म आई। यानी उनका करियर सिर्फ 4 साल का रहा। बीते 6 साल से तो उनके पास कोई फिल्म भी नहीं थी।
अथिया शेट्टी की पहली फिल्म 2015 में रिलीज हुई हीरो थी। इस फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया था। सलमान खान इस फिल्म के प्रोड्यूसर थे। फिल्म में अथिया शेट्टी के अपोजिट सूरज पंचोली दिखे थे और यह उनकी भी पहली फिल्म थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़, लगभग 36 करोड़ में बनी यह फिल्म सिर्फ 31.32 करोड़ रुपए कमा पाई थी।
अथिया शेट्टी की दूसरी फिल्म 2017 में रिलीज हुई 'मुबारकां' थीं। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था और अर्जुन कपूर इस फिल्म में उनके हीरो थे। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी। 65 करोड़ में यह फिल्म बनी थी और बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 54.76 करोड़ रुपए कमा पाई थी।
अथिया शेट्टी तीसरी बार बतौर एक्ट्रेस 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' में दिखाई दी थीं। फिल्म के डायरेक्टर देबमित्र बिस्वाल थे। यह फिल्म डिजास्टर साबित हुई थी। 19 करोड़ रुपए में बनी यह फिल्म सिर्फ 2.37 करोड़ रुपए कमा पाई थी।
अथिया शेट्टी ने बतौर एक्ट्रेस तीन फिल्मों के अलावा एक फिल्म 'नवाबजादे' में आइटम नंबर 'तेरे नाल नचना' भी किया था। जयेश प्रधान निर्देशित यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। 10 करोड़ में बनी यह फिल्म 4.25 करोड़ ही कमा पाई थी और डिजास्टर साबित हुई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

