इस अंदाज में कपिल शर्मा के शो पहुंचे सनी देओल-अमीषा पटेल, फैंस बोले- सकीना 22 साल बाद भी कहर ढा रही हैं

Published : Jun 21, 2023, 12:10 PM IST
Gadar

सार

सनी देओल और अमीषा पटेल को हाल ही में कपिल शर्मा के शो में जाते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान सनी, तारा सिंह के लुक में नजर आए। वहीं अमीषा सकीना बनी दिखाई दीं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपने बेटे करण देओल की शादी के बाद अब अपनी अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' के जोरो-शोरों से प्रमोशन्स में लग गए हैं। अब हाल ही में सनी को अपनी को-स्टार अमीषा पटेल के साथ स्पॉट किया गया। दोनों कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे। शो में सनी 'गदर' के तारा सिंह के लुक में पहुंचे थे।

फैंस कर रहे फिल्म का बेसब्री से इंतजार

अब सनी और अमीषा को यूं साथ देखकर फैंस को 'गदर' की याद आ गई। लोगों का कहना है कि वो 'गदर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं कुछ 'द कपिल शर्मा शो' में दोनों को इतने साल बाद एक साथ देखने के लिए एक्साइटेड हैं। इस वीडियो में सनी पैपराजी को पोज दे रहे होते हैं। उतने में अमीषा वहां आती हैं और सनी को गले लगा लेती हैं और फिर दोनों पैपराजी को एक साथ पोज देते हैं।

 

कपिल शर्मा के शो में सनी देओल एकदम सधारण आउटफिट में नजर आए। उन्होंने नीला कुर्ता, ब्लैक सलवार और ब्लेजर जैकेट कैरी किया था। इसके साथ ही उन्होंने अपने सिर पर पगड़ी बांध रखी थी। वहीं अमीषा ने पीच कलर की साड़ी पहन रखी थी, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस साड़ी पर उन्होंने हॉल्टर नेक ब्लाउज कैरी कर रखा था, जो उनकी साड़ी को और खूबसूरत लुक दे रहा था।

22 साल बाद रिलीज होगा 'गदर' का दूसरा पार्ट

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर 'गदर' जून 2001 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में इंडिया पाकिस्तान एंगल को दिखाया गया था। इसमें भारतीय सिख लड़के तारा सिंह के साथ सकीना नाम की एक मुस्लिम लड़की की प्रेम कहानी को दर्शाया गया था। अब 22 साल बाद फिल्म का दूसरा पार्ट आने वाला है, इस फिल्म में सनी देओल (तारा सिंह), अमीषा पटेल (सकीना) और उनके बेटे जीत की कहानी होगी, जो 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'Akshay Kumar की पहली 500 करोड़ी फिल्म...', 'भूत बंगला' का नया मोशन पोस्टर देख क्रेजी हुए फैन्स!
YRF Netflix Deal: नेटफ्लिक्स की 215 करोड़ की डील रिजेक्ट कर Yashraj Films ने खेला बड़ा दांव