Sunny Deol की वो ब्लॉकबस्टर, जिसके साउथ में बने दनादन रीमेक, हिंदी में बना सीक्वेल रहा डिजास्टर

Published : Apr 24, 2025, 01:11 PM IST

Sunny Deol Ghayal Remake In 3 Languages: 1990 में आई अजय देवगन की फिल्म घायल बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही। इसके बाद इस फिल्म का साउथ में 3 भाषाओं में रीमेक बनाया गया, जो हिट रहा।

PREV
18

सनी देओल अपनी फिल्म जाट को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में जाट के सीक्वल की भी घोषणा की गई, जिससे फैन्स का उत्साह दोगुना हो गया। वैसे, सनी ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है, इन्हीं में से एक है घायल।

28

सनी देओल की फिल्म घायल 1990 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था। राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का बजट 2.5 करोड़ था और इसमें 20 करोड़ का बिजनेस किया था। 

38

सनी देओल की फिल्म घायल में उनके साथ मीनाक्षी शेषाद्रि, राज बब्बर, मौसमी चटर्जी, ओम पुरी लीड रोल में थे। फिल्म में अमरीश पुरी ने विलेन का रोल प्ले किया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और साउथ में इसके 3 भाषाओं में रीमेक बनाएं गए। आइए, जानते हैं इनके बारे में…

48

सनी देओल की घायल की 1992 में तमिल में भारथम नाम से रीमेक बनाया गया। इसमें विजयकांत और भानुप्रिया लीड रोल में थे। इसके साथ एसपी बालासुब्रमण्यम, आनंदराज, नेपोलियन, सुमित्रा और चंद्रशेखर भी थे। फिल्म हिट रही।

58

1998 में सनी देओल की घायल का तेलुगु में गम्यम नाम से रीमेक बनाया गया। इसमें मेका श्रीकांथ, ब्राम्हानंदम, कोटा श्रीनिवास राव लीड रोल में थे। ये फिल्म भी हिट रही।

68

1999 में सनी देओल की घायल का कन्नड़ भाषा में रीमेक बनाया गया। इस फिल्म का नाम है विश्वा। फिल्म में शिवराजकुमार, अनंतनाग, सुहासिनी, सुचित्रा कृष्णमूर्ति, सत्य प्रकाश, श्रीनिवासमूर्ति, त्यागराज, सत्यजीत लीड रोल में थे। ये मूवी भी हिट रही।

78

2016 में सनी देओल की फिल्म घायल का सीक्वल घायल वन्स अगेन आया। इस फिल्म को सनी ने ही डायरेक्ट किया था। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ ही ढेर हो गई। 

88

सनी देओल की फिल्म घायल वन्स अगेन को 50 करोड़ के बजट में बनाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 45.35 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म में सनी के साथ सोहा अली खान, ओम पुरी, शिवम पटेल लीड रोल में थे। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories