एक वक्त था जब सनी देओल को फ़िल्में मिलना मुश्किल हो गया था और वे अपने होम प्रोडक्शन की फिल्मों में ही काम कर रहे थे। लेकिन आज की तारीख में उनके पास अपकमिंग फिल्मों की लंबी फेहरिश्त है। इनमें से ये 5 ऐसी हैं, जो 2026 में रिलीज होंगी.…
2026 में गणतंत्र दिवस से 4 दिन पहले यह फिल्म रिलीज होगी, जो कि वॉर ड्रामा जॉनर की मूवी है। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और सनी देओल के साथ इसमें वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा और मेधा राणा जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे।
यह ड्रामा फिल्म है, जिसका डायरेक्शन शशांक उदापुरकर ने किया है। IMDB की लिस्ट के मुताबिक़, इस फिल्म में सनी देओल के साथ सिमरन, प्रीत कमानी, दर्शन जरीवाला और निशु दीक्षित जैसे कलाकार दिखाई देंगे। फिल्म में सलमान खान का एक्सटेंडेड कैमियो भी होगा।
35
3.लाहौर 1947
रिलीज डेट : 2026 (तारीख तय नहीं)
राजकुमार संतोषी ने इस पीरियड ड्रामा फिल्म का निर्देर्शन किया है और आमिर खान ने इसे अपने बैनर आमिर खान प्रोडक्शंस के तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सनी देओल के साथ प्रिटी जिंटा, शबाना आज़मी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे।
रिपोर्ट्स की मानें तो यह ताबड़तोड़ एक्शन से भरी फिल्म होगी, जिसकी शूटिंग फिलहाल मुंबई में चल रही है। सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा इसका निर्देशन कर रहे हैं। सनी देओल के साथ अक्षय खन्ना और संजीदा शेख जैसे कलाकार फिल्म में दिखाई देंगे।
55
5.रामायण पार्ट 1
रिलीज डेट : 8 नवम्बर 2026 (संभावित)
नितेश तिवारी ने इस माइथोलॉजिकल फिल्म का निर्देशन किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं, सनी देओल को फिल्म में पवनपुत्र हनुमान के रोल में देखा जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें 2026 में दिवाली वीक पर रिलीज हो रही इस फिल्म के दोनों पार्ट का बजट लगभग 1600 करोड़ रुपए है। इसमें से 900 करोड़ मेकर्स ने पहले पार्ट पर खर्च किए हैं। कुछ अन्य रिपोर्ट में फिल्म के दोनों पार्ट का बजट 4000 करोड़ रुपए भी बताया जाता है। खैर, बता दें कि फिल्म का दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली वीक में रिलीज होगा।